लाइव टीवी

Neha Kakkar 14 फरवरी को इस सिंगर से करेंगी 'शादी', इंडियन आइडल के सेट पर की घोषणा !

Updated Jan 13, 2020 | 13:06 IST

Neha Kakkar Wedding: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ 14 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। उनके माता पिता ने एक मशहूर स‍िंंगर से उनका र‍िश्‍ता पक्‍का कर दिया है!

Loading ...
neha kakkar Image

Neha Kakkar Wedding: लंदन ठुमकदा, लड़की ब्‍यूटीफुल कर गई चुल, काला चश्‍मा जचदा ऐ जैसे शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाली जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रियल‍िटी शो इंडियल आइडल 11 में जज की भूमिका निभा रहीं हैं। इस शो में उन्‍हें काफी पसंद किया जा रहा है। अपने गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाली नेहा अब शादी करने जा रही हैं। इस खबर से उनके चाहने वालों का दिल टूट सकता है। नेहा मशहूर सिंगर आदित्‍य नारायण से 14 फरवरी को शादी करेंगी! इससे पहले कि आप नेहा को सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू करें, उससे पहले ये जान लें कि ये सब हुआ कैसे। 

दरअसल, इंडियन आइडल 11 के को इस बार सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्‍य नारायण होस्‍ट कर रहे हैं। आदित्‍य शो में लगातार नेहा को शादी के लिए मना रहे हैं और इस पर खूब हंसी मजाक होता रहता है। हाल ही में शो पर उदित नारायण पहुंचे और उन्‍होंने कहा कि मैं यहां आदित्‍य का रिश्‍ता नेहा से तय करने आया हूं। वह शगुन भी लेकर आते हैं और उनके साथ आदित्‍य की मां भी होती हैं। नेहा इस बात से चौंक जाती हैं तब तक नेहा के माता पिता भी सेट पर आ जाते हैं। 

नेहा उनसे पूछती हैं तो वह भी कहते हैं कि हमें आदित्‍य पसंद है और यह रिश्‍ता मंजूर है। इसके बाद उदित नारायण और नेहा के पिता गले मिलते हैं और रिश्‍ता पक्‍का कर देते हैं। आदित्‍य अनाउंस करते हैं कि 14 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। 

इस पूरे वाकये से ना केवल सेट पर मौजूद दर्शकों का मनोरंजन हुआ बल्कि पर टीवी पर देखने वाले दर्शक भी काफी खुश हुए। हालांकि यह पूरा मामला केवल दर्शकों के मनोजंरन के लिए तैयार किया गया था। नेहा और आदित्‍य की शादी असल में तय नहीं हुई है। 

बता दें कि नेहा कक्कड़ के गानों पर आज पूरी दुन‍िया झूमने लगती है, लेक‍िन यहां तक पहुंचने की जो राह है वो बहुत मुश्‍क‍िल भरी रही है। ऋष‍िकेश से मुंबई तक का सफर तय करने वाली नेहा कक्कड़ का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। नेहा ने संघर्ष से साबित किया कि दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। नेहा 4 साल की थी, तो गायकी की शुरुआत हो गई थी। 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया और क्वालिफाई कर दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।