लाइव टीवी

एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला हैं निया शर्मा, दीपिका पादुकोण को इस मामले में छोड़ चुकी हैं पीछे

Updated Sep 17, 2020 | 11:11 IST

Nia Sharma Facts: निया शर्मा आज अपना बर्थडे मना रही हैं। निया शर्मा ने टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत की थीं। निया तीन बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला रह चुकी हैं। जानिए निया के बारे में ये बातें...

Loading ...
Nia Sharma
मुख्य बातें
  • निया शर्मा आज अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं।
  • निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है।
  • निया शर्मा आज टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। 

मुंबई. नागिन 4, जमाई राजा जैसे सीरियल की एक्ट्रेस निया शर्मा आज (17 सितंबर) अपना बर्थडे मना रही हैं। टीवी सीरियल काली- एक अग्निपरीक्षा से करियर की शुरुआत करने वालीं निया आज टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। 

निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। वह अपने परिवार की सबसे छोटी सदस्य हैं। उन्होंने जगन्नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। निया ने साल 2010 में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी।

निया शर्मा साल 2014 से साल 2016 में टीवी सीरियल जमाई राजा में नजर आईं थीं। जमाई राजा में निया शर्मा ने रोशनी पटेल/रागिनी देसाई का किरदार निभाया था। सीरियल में उनकी और रवि दुबे की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।

वेब सीरीज में दिए थे बोल्ड सीन्स 
निया शर्मा टीवी की उन एक्ट्रेस में हैं, जिन्होंने वेब सीरीज में बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं।  विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड में उन्होंने अपनी फीमेल को-एक्ट्रेस ईशा शर्मा के साथ लिप लॉक सीन भी दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह इस सीन शूट वक्त कंफर्टेबल नहीं थीं। 

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।  इसके अलावा दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी हैं। साल 2017 में उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया था।

नागिन 4 में आई थीं नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा सुपरनेचुरल शो नागिन 4 में नजर आईं थीं। इस सीरियल में उन्होंने ब्रिंदा का किरदार निभाया था। वहीं, नागिन पांच में भी उन्होंने इसी किरदार में गेस्ट अपीरियंस दी थी। 

निया शर्मा साल 2020 में खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया एडिशन की विनर बनीं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बिग बॉस सीजन 14 ऑफर किया गया था। निया ने शो को हां कह दिया था, लेकिन अब उन्होंने इस रिएलिटी शो में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।