लाइव टीवी

न‍िया शर्मा से लेकर अनीता हसनंदानी तक, टीवी के इन कलाकारों ने सफल होने के ल‍िए बदला नाम

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jul 03, 2020 | 23:13 IST

टीवी पर अपने अभ‍िनय से लाखों द‍िलों पर राज करने वाले तमाम स‍ितारों का असली नाम आपको पता नहीं होगा। हमारे बीच कई ऐसे स‍ितारे हैं ज‍िन्‍होंने सफल होने के ल‍िए अपना नाम बदला।

Loading ...
nia sharma and anita hassanandani
मुख्य बातें
  • टीवी अदाकारा न‍िया शर्मा का असली नाम है नेहा शर्मा
  • अनीता हसनंदानी का नाम पहले नताशा हसनंदानी था
  • करणवीर वोहरा का नाम है मनोज वोहरा

अपने डूबते करियर की नैय्या बचाने के लिए कई टीवी स्टार्स  ने अपना नाम तक बदल लिया। सफलता पाने के लिए सेलिब्रिटीज़ फिटनेस, लुक्स, फैशन से लेकर हर चीज़ का ध्यान रखते हैं। लेकिन जब इन सबसे भी बात नहीं बनती, तो सफलता पाने के लिए अपना नाम तक बदल देते हैं। आइए, हम आपको उन टीवी कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सफलता के लिए अपना असली नाम बदल लिया...

Anita Hassanandani

धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' की शगुन यानी अनीता हसनंदानी का नाम पहले नताशा हसनंदानी था। दरअसल, इन्होंने इसलिए अपना नाम बदला कि उन्हें लगा कि नताशा नाम लोगों को शायद जल्दी याद न रहे, लेकिन अनीता नाम बहुत पॉप्युलर है इसलिए लोग उसे याद रखेंगे। हुआ भी यही, जब से नताशा ने अपना नाम बदलकर अनीता हसनंदानी किया, तब से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

Rashmi Desai

रश्मि देसाई 'उतरन' सीरियल के बाद घर-घर की चहेती बन गई हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि 'उतरन' की तपस्या यानी रश्मि देसाई का असली नाम दिव्या देसाई था। रश्मि देसाई का नाम उनकी मां ने बदला है। रश्मि की मां ने एक प्रोफेशनल न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर उनका बदल दिया था। रश्मि देसाई दिल से दिल तक, झलक दिखला जा, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए और बिग बॉस जैसे शो में नज़र आ चुकी हैं।

KaranVir Bohra

करण वीर वोहरा ने सीरि‍यल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ से अपने करियर की शुरुआत  की। इसके अलावा करण वीर ने दिल से दी दुआ-सौभाग्यवती भव:, शरारत, नागिन 2 और क़ुबूल है जैसे शो में काम किया। करण वीर वोहरा के दादाजी ने उनका नाम मनोज वोहरा रखा था, क्योंकि वे एक्टर मनोज कुमार से काफी प्रभावित थे। उनके दादा चाहते थे कि उनका पोता भी बड़ा होकर मनोज कुमार जैसा बने। फिर जब करण वीर वोहरा ने ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की, तो कुछ प्रोफेशनल कारणों से उन्होंने अपना नाम बदल कर करण वीर वोहरा कर लिया।

Daljeet Kaur

काला टीका, कुलवधू, इस प्यार को क्या नाम दूं, नच बलिए और बिग बॉस में काम कर चुकी टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने भी अपना नाम बदल कर दीपा कर लिया है। दलजीत कौर ने कहना है, “मेरा नाम बदलने का श्रेय मेरी मां को जाता है।” दरअसल, दलजीत कौर को घर में सब दीपा बुलाते थे, इसलिए उनका नाम बदलकर दीपा कौर कर दिया गया।

Nia Sharma

सीरीयल एक हाज़ारों में मेरी बहना है से सुर्खियां बटौर चुकीं निया शर्मा आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। निया शर्मा को अपना नाम कॉमन लगता था, इसलिए उन्होंने अपना नेहा शर्मा से बदलकर निया शर्मा कर लिया। निया शर्मा का ये स्टाइलिश नाम उनके लिए लकी साबित हुआ है।

Ridheema Tiwari

ससुराल गेंदा फूल और फिल्म 'बेगम जान' में काम कर चुकीं रिद्धिमा तिवारी का असली नाम नाम श्वेता तिवारी है। रिद्धिमा के अनुसार, उनके स्ट्रगलिंग दिनों में अपने नाम श्वेता तिवारी के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला किया। रिद्धिमा तिवारी ने अपना नाम बदलने के लिए अपने गुरु से सलाह ली और न्यूमरोलॉजी का भी सहारा लिया। रिद्धिमा तिवारी का ये बदला हुआ नाम उनके लिए लकी साबित हुआ है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।