लाइव टीवी

Tiktok Video: Ashnoor Kaur ने इस लड़के को बारिश में भीगने से बचाया, क्यूट अंदाज में जताया प्यार

Updated Nov 05, 2019 | 17:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ashnoor Kaur Tiktok Video: छोटे पर्दे की चाइल्ड एक्ट्रेस अशनूर कौर जानी मानी टिकटॉक स्टार हैं। अक्सर उनके वीडियो टिकटॉक पर वायरल होते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं।

Loading ...
Ashnoor Kaur Tiktok Video
मुख्य बातें
  • छोटे पर्दे की चाइल्ड एक्ट्रेस अशनूर कौर जानी मानी टिकटॉक स्टार हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं
  • इन दिनों उनका एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें वो टिकटॉक स्टार सनी चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं
  • इसमें अशनूर सनी को बारिश में भीगने से बचाती हैं और उनका यह अंदाज काफी क्यूट है

इन दिनों टिकटॉक वीडियोज का बोलबाला है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक इस पर एक्टिव हैं और अपनी वीडियोज बनाते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। छोटे पर्दे की मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस अशनूर कौर भी टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं और अक्सर अपने वीडियोज शेयर करती हैं।

अशनूर के वीडियोज उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं और उन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो काफी देखा और पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो बेहद क्यूट अंदाज में अपना प्यार दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो टिकटॉक स्टार सनी चोपड़ा के साथ हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी बारिश में खड़े हैं कि तभी अशनूर छाता लेकर वहां से गुजरती हैं और सनी को अपने साथ चलने के लिए कहती हैं, और दोनों साथ आगे बढ़ जाते हैं। यह वीडियो काफी क्यूट है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

अशनूर और सनी अक्सर साथ में टिकटॉक वीडियो बनाते हैं जो काफी मजेदार होते हैं। दोनों टिकटॉक का बहुत मशहूर हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। टिकटॉक पर अशनूर के जहां 1.8 मिलियन यानी 18 लाख फॉलोअर्स हैं तो वहीं सनी के 5.9 मिलियन यानी करीब 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

मालूम हो कि अशनूर छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने साल 2009 में सीरियल झांसी की रानी से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें वो प्राची के रोल में नजर आईं। इसके बाद अशनूर साथ निभाना साथिया, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, देवों के देव महादेव, सीआईडी, बड़े अच्छे लगते हैं, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कोई लौट के आया है जैसे सीरियल में नजर आईं। इन दिनों वो सीरियल पटियाला बेब्स में मिनी खुराना के रोल में दिख रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।