लाइव टीवी

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने की शादी की घोषणा, 8 साल के रिश्ते के बाद जुलाई 2022 में लेंगे सात फेरे

Updated Mar 17, 2022 | 20:52 IST

Payal Rohatgi and Sangram Singh wedding date: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक दूसरे को रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया नाम के शो में मिले थे। इस शो के बाद पायल और संग्राम एक-दूजे को डेट करने लगे...

Loading ...
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह।
मुख्य बातें
  • पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह ने शादी की घोषणा कर दी है।
  • इसी साल जुलाई में पायल और संग्राम शादी के बंधन में बंधेंगे।
  • पायल रोहतगी फिलहाल लॉक अप शो में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस पायल रोहतगी लॉक अप शो में एक मजबूत दावेदार के तौर पर बनी हुई हैं और बेहतरीन ढंग से खेल रही हैं। अब इधर उनके पार्टनर अर्जुन पुरुष्कार विजेता रेसलर संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर पायल के साथ शादी की घोषणा भी कर दी है। जी हां, होली के एक दिन पहले ही ट्विटर पर शादी की अनाउंसमेंट करके संग्राम सिंह ने ये बता दिया कि बस! अब कुछ ही महीनों में ये दोनों पति–पत्नी के अनोखे रिश्ते में बंध जाएंगे।

संग्राम सिंह ने ट्वीट कर लिया, 'पायल एक बहुत ही अच्छी लड़की हैं। हम दोनों एक जैसे हैं, हर कपल की सोच और उनका रहन–सहन एक जैसा होना चाहिए। हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी लेकिन  दोनों काम की प्रतिबद्धताओं के कारण जुलाई में मेरे जन्मदिन के करीब शादी करेंगे। भगवान सब का भला करे।' 

संग्राम सिंह ने ये भी कहा कि वो इस साल रेसलिंग में वापसी कर रहे हैं और बहुत ही जल्द दुबई में मैच खेलने वाले हैं। पायल लॉक अप शो में चली गईं और इसी वजह से शादी टल गई। अब संग्राम सिंह के जन्मदिन यानि की 21 जुलाई के करीब दोनों शादी कर लेंगे। 

पढ़ें- दीपिका पादुकोण की हॉटनेस देख फैन्स हुए पानी-पानी, पठान के सेट पर बिकिनी लुक में ढा रहीं कहर

पढ़ें- कमाई की सेंचुरी के करीब 'द कश्मीर फाइल्स', सूर्यवंशी और गंगूबाई को दी शिकस्त

आपको बता दें कि पायल और संग्राम एक दूसरे को रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया नाम के शो में मिले थे। इस शो के बाद पायल और संग्राम एक-दूजे को डेट करने लगे। हालांकि इस रिएलिटी शो को देखने में कोई नहीं कह सकता कि दोनों एक-दूसरे में इंटरेस्‍टेड हैं। पायल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इससे पहले भी पायल संग्राम को मिल चुकी थीं। एक दफा की बात है वो दिल्ली से आगरा जा रही थीं। हाईवे पर उनकी कार खराब हो गई। संग्राम ने कार रोकी और उनकी मदद की थी। 

हाईवे की मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूजे का फोन नंबर भी शेयर किया था। लेकिन कभी फोन नहीं किया। रिएलिटी शो के बाद ही दोनों मोहब्बत में पड़े। दोनों ने साथ-साथ फिल्म भी की, नाम था ‘वेलेंटाइंस नाइट’, फिल्म तो फ्लॉप रही। लेकिन रिश्ता आज भी सुपरहिट हैं। इसके बाद फिलहाल इस जोड़ी को एक दूसरे के साथ 8 से ज्यादा साल हो चुके हैं। पायल ने ‘प्लान’, ‘रक्त’, ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

संग्राम को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ वालों ने शो में आने का आग्रह किया था। इसके अलावा, दोनों ने साल 2015 में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में भी भाग लिया था। और इस वक्त संग्राम अपना पूरा सपोर्ट पायल को दे रहे हैं उन्हे लगता हैं कि पायल में लॉक अप शो को जीतने की पूरी काबिलियत हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।