लाइव टीवी

टीवी सीरियल राधाकृष्ण के एक्टर अर्पित रांका ने 100किलो तक बढ़ाया वजन, इसलिए उठाया ये कदम

Updated Jul 21, 2019 | 16:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्टर अर्पित रांका ने हाल ही में अपने कैरेक्टर कंस के लिए ना सिर्फ मस्क्युलर बॉडी बनाई है बल्कि वजन भी बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि अर्पित रांका का वजन 100 किलो हो गया है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अर्पित रांका।
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर अर्पित रांका ने सीरियल राधाकृष्ण के लिए वजन बढ़ाया है।
  • सीरियल राधाकृष्ण में अर्पित रांका कंस का रोल प्ले कर रहे हैं।
  • पिछले तीन महीनों में अर्पित ने अपना वजन 100किलो तक पहुंचाया है।

टीवी एक्टर अर्पित रांका इन दिनों सीरियल राधा कृष्ण में नजर आ रहे हैं। अर्पित इस सीरियल में कंस का रोल प्ले कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस रोल के लिए अर्पित ने अपनी बॉडी को काफी ट्रांसफॉर्म किया है। अर्पित रांका ने कंस के कैरेक्टर के लिए ना सिर्फ मस्क्युलर बॉडी बनाई है बल्कि अपना वजन भी बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि टीवी एक्टर अर्पित रांका ने 10 किलो वजन बढ़ाया है। अर्पित रांका का वजन पहले 90 किलो था अब वो 100 किलो के हो चुके हैं। उन्होंने डाइट और बॉडी ट्रेनर की मदद से वर्कआउट करके वजन बढ़ाया है। 
अर्पित रांका ने हाल ही में वजन बढ़ाने को लेकर बात की है। अर्पित कहते हैं, 'मुझे लगता है कि कंस थोड़ा हेल्दी होगा, तभी अच्छा लगेगा। अगर दुबले-पतले इंसान को हैवी कॉस्ट्यूम पहनाकर कैमरे के सामने खड़ा कर दिया गया, तो वो पुतले जैसा लगेगा। इसलिए मैंने अपना वजन बढ़ाने का फैसला किया है।'


अर्पित रांका आगे कहते हैं, 'मैंने तीन महीने में 10 किलो वजन बढ़ाया है। वजन बढ़ाने का मेरा तरीका अलग होता है। मैं 70 प्रतिशत डाइट और 30 प्रितिशन वर्कआउट करके वजन बढ़ाता हूं। वेट गेन करने के लिए मैंने खाने में पनीर, दूध दही, केला, ब्लैक कॉफी, सोयाबीन, स्प्राउट, कार्ब्स जैसी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल किया है। साथ ही जिम रोजाना डेढ़ घंटे डंबल उठाने से लेकर तरह-तरह का वर्कआउट करता हूं। मैं बॉडी को कभी रुटीन में नहीं रखता हूं। अक्सर चेंज करना रहता हूं। महाभारत में दुर्योधन के लिए भी लगभग इतना ही वजन बढ़ाया था।' बता दें, अर्पित रांका पहले महाभारत, चंद्र नंदिनी, संकटमोचन महाबली हनुमान जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।