लाइव टीवी

TMKOC: दोस्ती से आगे बढ़ गया है राज अनादकट- मुनमुन दत्ता का रिश्ता, रियल लाइफ में कर रहे हैं डेट

Updated Sep 08, 2021 | 20:09 IST

Raj Anadkat and Munmun Dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू और बबीता जी यानी राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से काफी बढ़ गया है। जानिए कितनी गहरी है दोनों की दोस्ती...

Loading ...
Raj Anadkat, Munmun Dutta
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर राज अनादकट और मुनमुन दत्ता बहुत अच्छे दोस्त हैं।
  • राज और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है।
  • दोनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर काफी वक्त साथ बिताते हैं।

मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी राज अनादकट और 'बबीताजी' मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हैं। इसके अलावा दोनों को कई बार लंच और डिनर डेट में साथ स्पॉट किया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन दत्ता ने हाल ही में दो महीने के बाद शो में वापसी की है। सूत्रों के मुताबिक तारक मेहता की टीम के हर एक सदस्य को दोनों के रिश्ते के बारे में पता है। यह  नहीं, उनके परिवार को भी इसकी भनक है। इसके अलावा दोनों एक दूसरे की बेहद इज्जत करते  हैं। कोई उन्हें परेशान नहीं करता है। वो काफी वक्त साथ बिताते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों की लव स्टोरी काफी पुरानी है। ये अभी तक बाहर नहीं आई है।

दोनों की उम्र में नौ साल का फर्क 
राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की उम्र में लगभग नौ साल का फासला है। राज 24 साल के हैं। हालांकि, उम्र के इस फासले का दोनों के रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ता है। राज और मुनमुन दोनों ने ही फिलहाल अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने जब राज और मुनमुन दत्ता से इस मामले में संपर्क किया तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स वायरल
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों  राज अनादकट अपनी सेल्फी पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'शूटिंग से ब्रेक के दौरान मैं इस बेहतरीन मौसम का मजा ले रहा हूं।'  

राज की फोटो में मुनमुन दत्ता ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'तो तुम यहां थे। जब सब तुम्हें ढूंढ रहे थे तुम बारिश में तस्वीरें खींच रहे थे।' आपको बता दें कि राज अनादकट ने शो में भव्य गांधी को रिप्लेस किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।