लाइव टीवी

राम कपूर-गौतमी की लव स्टोरी, जब सीर‍ियल की अपनी भाभी को दिल दे बैठे थे एक्‍टर

ram kapoor and gautami love story Began On The Sets Of Ghar Ek Mandir
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 29, 2020 | 07:23 IST

Ram kapoor and Gautami Love Story : राम कपूर और गौतमी, दोनों ही टीवी की दुन‍िया के चर्च‍ित नाम हैं। इनकी पहली मुलाकात घर एक मंद‍िर के सेट पर हुई थी ज‍िसमें गौतमी ने राम की भाभी का रोल क‍िया था।

Loading ...
ram kapoor and gautami love story Began On The Sets Of Ghar Ek Mandirram kapoor and gautami love story Began On The Sets Of Ghar Ek Mandir
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ram kapoor and gautami
मुख्य बातें
  • राम कपूर ने टीवी पर कई पॉपुलर शोज में काम क‍िया है, वह 21 साल पहले अभ‍िनय से जुड़े थे
  • घर एक मंद‍िर में राम कपूर और गौतमी ने साथ काम क‍िया था, जहां से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई
  • खास बात ये है क‍ि गौतमी ने एकता कपूर के इस शो में राम की भाभी का क‍िरदार निभाया था

राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी दोनों ही मंझे हुए कलाकार है। इनकी लव लाइफ की शुरुआत का जरिया भी टेलीविजन ही बना। इन दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात साल 2000 में आए सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। इस  सीरियल में राम कपूर ने राहुल का तो वहीं गौतमी ने आंचल का किरदार निभाया। इस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी बनी थीं।

ram kapoor and gautami love story : पॉपुलर एक्‍टर हैं राम कपूर

राम कपूर ने 21 साल पहले टीवी की दुनिया में कदम रखा था। यूं तो राम कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी सीरीयल्स से की थी, लेकिन करियर में आगे बढ़ते-बढ़ते राम ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर आसानी से तय किया।
एक से बढ़कर एक सीरियल में लाजवाब एक्टिंग के साथ ही इस एक्टर ने अपने लिए फिल्मी दुनिया का सफर भी बेहद आसान कर दिया था। राम कपूर की  दमदार एक्टिंग से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन क्या आपको पता है उनके करियर के बेहतरीन सफर के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही मजेदार है।

ram kapoor and gautami love story: घर एक मंद‍िर के सेट पर म‍िले 

राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी दोनों ही मंझे हुए कलाकार है। इनकी लव लाइफ की शुरुआत का जरिया भी टेलीविजन ही बना। इन दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात साल 2000 में आए सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। इस  सीरियल में राम कपूर ने राहुल का तो वहीं गौतमी ने आंचल का किरदार निभाया। 
इस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी बनी थीं। इस सीरियल में यह दोनों पहली बार एक साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को न केवल दर्शकों ने पसंद किया बल्कि एक दूसरे को भी यह दोनों शूटिंग के दौरान ही दिल दे बैठे थे।

ram kapoor and gautami love story : क‍िसने क‍िया प्रपोज 

राम और गौतमी के लिए यह सब कुछ आसान नहीं था। राम कपूर प्लेब्वॉय टाइप के थे जबकि गौतमी उनसे बिल्कुल अलग। धीरे धीरे सेट पर होती मुलाकात से यह दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। एक पार्टी के दौरान राम कपूर ने बड़े ही साधारण तौर पर गौतमी को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने झट से इसे स्वीकार कर लिया था।

ram kapoor and gautami love story : परिवार को मनाना था मुश्‍क‍िल

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि गौतमी की राम कपूर से यह दूसरी शादी थी। गौतमी ने राम कपूर से पहले मशहूर फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। वैसे राम और गौतमी की शादी 14 फरवरी 2003 में हुई थी। कहा जाता है कि इन दोनों का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन बाद में इन दोनों ने उन्हें राजी कर लिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।