लाइव टीवी

डॉगी ने राम कपूर के रूम में कर दी टॉयलेट, बड़े अच्छे लगते हैं के स्टार ने ऐसे लगाई क्लास - Video

Ram Kapoor Bade Acche lagte hai star shouts dog Popeye peeing in his bedroom Watch Video
Updated May 04, 2020 | 11:54 IST

Ram Kapoor Scold His Dog Popeye: राम कपूर अक्सर अपने डॉगी के साथ फोटोज, वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में राम कपूर अपने डॉग को डांट लगाते दिखे....

Loading ...
Ram Kapoor Bade Acche lagte hai star shouts dog Popeye peeing in his bedroom Watch VideoRam Kapoor Bade Acche lagte hai star shouts dog Popeye peeing in his bedroom Watch Video
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
राम कपूर और गौतमी गाडगिल।
मुख्य बातें
  • राम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।
  • राम ने हाल ही में अपने पैट डॉग पोपेए का वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में राम अपने डॉग पर खूब चिल्लाते दिखे।

बड़े अच्छे लगते हैं के टीवी स्टार और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके राम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पैट डॉग का एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राम कपूर अपने डॉग पोपेए पर चिल्लाते नजर आरे हैं। राम लगातार डॉगी पर चिल्ला रहे हैं और पोपेए शांति के साथ अपने मालिक की बात समझने की कोशिश कर रहा है। 
दरअसल राम कपूर पैट लवर हैं और उनके घर में एक डॉगी है जिसका नाम पोपेए है। अक्सर राम और उनकी पत्नी गौतम गाडगिल अपने डॉगी के साथ फोटोज, वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में राम कपूर अपने डॉग को डांट लगाते दिखे। 


राम कपूर के डॉगी ने उनके बेडरूम में टॉयलेट कर दी। इसी के बाद राम कपूर उस समझाते दिखे। राम कपूर, पोपेए को कहते दिखे कि तुम इतने इंटेलीजेंट हो कि कहां पेशाब करनी है और कहां नहीं? इस बात की तुमको समझ है। फिर ऐसा क्यों किया, तुम्हें रूम में ऐसा नहीं करना था...। राम कपूर लगातार वीडियो में अपने डॉग से ऐसे सवाल जवाब कर रहे हैं और पोपेए शांति से इसे सुन रहा है। 


राम कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ये बहुत मुश्किल था पोपेए को डांटते वक्त अपनी हंसी को कंट्रोल करना। जब मैं उस पर चिल्ला रहा था तो वो चुपचाप गिल्टी एक्सप्रेशन के साथ इसे सुन रहा था।' 


टीवी एक्टर राम कपूर पैट लवर के तौर पर जाने जाते हैं। राम कपूर अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डॉग के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ टाइम पहले राम कपूर ने अपने फैन्स को जानकारी दी थी कि उनका डॉग बीमार हो गया है। राम कपूर के डॉग को फीवर आ गया था। गौतम गाडगिल ने ऐसे में अपने पैट का खास ख्याल रखा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।