लाइव टीवी

Ramayan: आयुष्मान खुराना की सास नहीं ये एक्ट्रेस थीं 'त्रिजटा', हार्ट अटैक से हो चुकी है मौत

Updated Apr 20, 2020 | 19:01 IST

Ramayan Trijata Actress: रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस इन दिनों चर्चा में हैं। जानिए आखिर किस एक्ट्रेस ने निभाया था रामायण में त्रिजटा का किरदार...

Loading ...
Ramayan
मुख्य बातें
  • रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चर्चा में है।
  • रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये किरदार आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था।
  • ताहिरा कश्यप ने ट्वीट कर इन खबरों को खारिज किया था।

मुंबई. रामानंद सागर की रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चर्चा में है। पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये किरदार आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था। हालांकि, ताहिरा कश्यप ने इन खबरों को खारिज किया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर ये किरदार किसने निभाया था? 

रामायण में त्रिजटा का किरदार गुजराती सिनेमा की एक्ट्रेस विभूति परेशचंद्र दवे ने निभाया था। वह गुजरात के सूरत शहर की रहने वाली थीं। यूट्यूब चैनल नारद टीवी के मुताबिक विभूति अपने गरबा ग्रुप के साथ उमरगांव पहुंची थीं। 

विभूति की पर्सनेलिटी से रामानंद सागर काफी प्रभावित हुए थे। रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और सिलेक्ट कर लिया। उनकी सबसे खास बात थी कि उन्हें लंबे से लंबा डायलॉग भी बहुत आराम से याद हो जाता था।  

2006 में हुई थीं मृत्यु    
विभूति दवे ने परेश चंद्र दवे से शादी की थी। वह एक रिटार्यड बैंकर हैं। यूट्यूब चैनल नारद टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि विभूति का निधन 13 अगस्त 2006 को हार्ट अटैक के कारण हुआ था। फिलहाल वह सूरत में रहते हैं। 

बकौल परेशचंद्र दवे- 'जब रामायण सीरियल की शुरुआत हुई थी तो वह अपने गरबा ग्रुप के साथ पहुंची थीं। वहां कई आर्टिस्ट आए थे, जिसमें से उनका सिलेक्शन हुआ। टीवी सीरियल के अलवा वह नाटक में भी परफॉर्म किया करती थीं।' 

क्या कहा था ताहिरा कश्यप ने 
रामायण धारावाहिक में राक्षसी त्रिजटा के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर आयुष्‍मान खुराना की सास और ताहिरा कश्यप की मम्मी अनीता कश्यप का नाम वायरल हो रहा था।  ताहिरा कश्‍यप की मां पेशे से शिक्षाविद हैं!   

ताहिरा कश्यप ने ट्वीट कर लिखा- 'मेरी मां को लेकर आ रही इस तरह की रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है। मेरी मां एक श‍िक्षाव‍िद थीं और रामायण शो से कोई कनेक्शन नहीं है, कुछ भी। इससे पहले नवभारत टाइम्स से बातचीत में दीपिका चिखलाखिया और सुनील लहरी ने इसे खारिज किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।