लाइव टीवी

राम-सीता से रावण-मंदोदरी तक, ये हैं रामायण के लोकप्रिय किरदार और उनकी पत्नियां

Ramayan Famous characters
Updated Apr 07, 2020 | 16:54 IST

बात जब रामायण की होती है, तो हम अक्सर राम और सीता के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे 90 के दशक रामायण के लोकप्रिय किरदार और उनकी पत्नियों के बारे में...

Loading ...
Ramayan Famous charactersRamayan Famous characters
Ramayan Famous characters
मुख्य बातें
  • रामायण की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत की है।
  • एक बार फिर से रामायण टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।
  • जानें रामायण के लोकप्रिय किरदार और उनकी पत्नियां के बारे में।

रामायण मुख्य रूप से भगवान राम के जीवन पर आधारित एक धार्मिक ग्रन्थ है। अपने पिता महाराज दशरथ की आज्ञा पाकर श्रीराम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास काटने के लिए अयोध्या से चले गए थे। बता दें कि रामायण इन दिनों एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में है। रामानंद सागर द्वारा बनाया गया रामायण 90 के दशक के हिट धारावाहिकों में से एक है। जी हां, लॉकडाउन की स्थिति में एक बार फिर से रामायण टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

रामानंद सागर द्वारा बनाया गया रामायण की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत की है। ये कहानी भगवान राम की विचारधाराओं, हनुमान की वफादारी और सीता की पवित्रता के बारे में बात करती है। ऐसे में आज हम बात करेंगे रामायण के लोकप्रिय किरदार और उनकी पत्नियां के बारे में...

राम और सीता- भगवान राम और देवी सीता के बारे में हम सभी जानते हैं। देवी सीता का विवाह भगवान राम के साथ हुआ था और वो 14 साल उनके साथ वनवास काटने चली गई थी। इस दौरान लंका का राजा रावण ने उनका अपहरण कर लिया था। इसके बाद राम और रावण का युद्ध होता है। देवी सीता मिथिला के जनक और उनकी रानी सुनैना की बेटी थीं।

राजा दशरथ की पत्नी- हिंदू ग्रंथ के अनुसार दशरथ अयोध्या के राजा थे जिनकी तीन पत्निया कौशल्या, कैकयी और सुमित्रा थी। कौसल्या सबसे बड़ी रानी और राम की माता थीं। सुमित्रा दशरथ की दूसरी पत्नी और लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मां थीं, जबकि कैकेयी दशरथ की तीसरी रानी और भरत की मां थीं। 

लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला- भगवान राम के छोटे भाई, लक्ष्मण की शादी उर्मिला से हुई जो मिथिला के राजा जनक और रानी सुनमा की बेटी थीं। वह सीता की छोटी बहन भी थीं। लक्ष्मण राम और सीता के साथ 14 साल के वनवास के लिए चले जाने के बाद, उर्मिला दिन-रात सोती थी। उर्मिला अपने पति लक्ष्मण की नींद भी पूरी करती थी ताकि वह चौकस रह सके और बिना थके राम और सीता की सेवा कर सके।

रावण की पत्नी मंदोदरी- लंका के राजा रावण का विवाह मंदोदरी से हुआ था। हिंदू ग्रंथ के अनुसार मंदोदरी एक बहुत ही नेक दिल की महिला के रूप में जानी जाती थीं जो अपने पति के किसी और की पत्नी के अपहरण के काम से खुश नहीं थीं। मंदोदरी मायासुर की बेटी थीं।

ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या- रामायण में अहिल्या एक लोकप्रिय किरदार हैं, जो अपने ही पति यानी ऋषि गौत के श्राप से एक चट्टान में परिवर्तित हो गई थी। उन्हें श्राप से भगवान राम मुक्त कराते हैं, जिससे वो वापस अपने रूप में आ जाती हैं। अहिल्या का किरदार उनके धैर्य और बलिदान के लिए जाना जाता है।

बाली की पत्नी तारा- बहुत लोगों को नहीं पता होगा कि तारा किष्किन्धा के राजा बाली की की पत्नी थी। तारा इंद्र की बेटी थी, और विधवा होने के बाद, वह सुग्रीव यानी बाली के भाई की रानी बन गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।