लाइव टीवी

Ramayan: अब ऐसे दिखते हैं रामायण के 'जामवंत' राजशेखर उपाध्याय, पहले बनने वाले थे विभीषण

Updated Apr 12, 2020 | 12:19 IST

Ramayan Jamwant: रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर प्रसारित हो रही है। इसी के साथ इस सीरियल में जामवंत का रोल निभा रहे एक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं। जानिए किसने निभाया था इस सीरियल में जामवंत का रोल...

Loading ...
Rajshekhar Upadhyay
मुख्य बातें
  • रामायण सीरियल के हर किरदार को आज भी याद किया जाता है।
  • रामायण सीरियल में जामवंत का किरदार राजशेखर उपाध्याय ने निभाया था।
  • राजशेखर उपाध्याय पहले विभीषण का किरदार निभाने वाले थे।

मुंबई. रामानंद सागर की रामायण का हर एक पात्र को 30 साल भी याद किया जाता है। इसमें राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलाखिया ने निभाया था। वहीं, इसी सीरियल में एक अहम रोल जामवंत का भी था। जामवंत के किरदार को राजशेखर उपाध्याय ने निभाया था। 

राजशेखर उपाध्याय ने रामायण में जामवंत के अलावा श्रीधर का रोल भी निभाया था। हालांकि, उन्हें याद जामवंत के लिए ही किया जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दमदार आवाज से भी किरदार में जान फूक दी थी। 

राजशेखर उपाध्याय ने रामायण से पहले रामानंद सागर के साथ सीरियल विक्रम और बेताल में भी काम किया था। राजशेखर उपाध्याय ने पुणे के एफटीआईआई पुणे से पढ़ाई की थी। राजशेखर के मुताबिक उन्हें अमिताभ बच्चन ने स्टेज शो करने की सलाह दी थी। 

ऐसे मिला था रोल 
राजशेखर उपाध्याय ने बताया कि उनके स्टेज शो को देखकर रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने सीरियल विक्रम और बेताल के लिए उन्हें साइन कर लिया था। विक्रम बेताल में उन्होंने राजकुमार, पंडित से लेकर कई रोल निभाए थे। 

राजशेखर उपाध्याय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रामायण सीरियल में उन्हें पहले विभीषण का किरदार ऑफर हुआ था। हालांकि, उनसे कहा गया कि उन्हें इसमें ज्यादा फेम नहीं मिलेगा। आखिर में भारी आवाज के कारण उन्हें जामवंत का किरदार दिया गया। 

इस एक्टर को भी दिलाया था काम 
राजशेखर उपाध्याय ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ही श्याम सुंदर कलानी को बाली और सुग्रीव के किरदार के लिए ऑडिशन दिलाया था। बकौल राजशेखर- 'श्याम सुंदर कलानी जबलपुर के रहने वाले थे। वह एक सिंधी परिवार से आते थे।' 

राजशेखर के मुताबिक- 'मैं उन्हें स्टूडियो लेकर गया जहां उनका मेकअप हुआ। ऑडिशन के दौरान वह एक लाइन भी नहीं बोल पा रहे थे। उन्होंने 30 से 40 रीटेक लिया था। वह अपने डायलॉग देखकर ही बोला करते थे। वह बिना देखे लाइन नहीं बोल पाते थे, ऐसे में वह बाहर हो गए।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।