लाइव टीवी

शेषनाग के अवतार लक्ष्मण को वॉशरूम में मिला कोबरा, Sunil Lahri संग Ramayan के सेट पर हुआ था ऐसा

Sunil Lahri aka Lakshman discovered an 8 feet cobra in his Ramayan Shooting Set washroom
Updated May 14, 2020 | 00:17 IST

Sunil Lahri Discovered 8 Feet Cobra: अभिनेता सुनील लहरी ने बताया कि वो छोटा नहीं लगभग 8 फुट लंबा सांप था। उसके शीर्ष पर कुछ चमकदार देखा था...

Loading ...
Sunil Lahri aka Lakshman discovered an 8 feet cobra in his Ramayan Shooting Set washroomSunil Lahri aka Lakshman discovered an 8 feet cobra in his Ramayan Shooting Set washroom
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुनील लहरी।
मुख्य बातें
  • सुनील लहरी ने सेट से जुड़ा एक अनसुना किस्सा शेयर किया है।
  • रामायण के सेट पर सुनील ने एकबार सांप देखा था।
  • सुनील को मेकअप रूम के वॉशरूम में बहुत बड़ा कोबरा सांप मिला था।

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर रामायण को लेकर चर्चा जारी है। चाहे वो रामायण पर बने मीम्स हो या फिर इस क्लासिक शो को दोबारा देखने का क्रेज। ऑडियंस रामायण धारावाहिक की वापसी पर खूब प्यार लुटा रही है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने बाद अब स्टार प्लस पर रामायण को टेलिकास्ट किया जा रहा है।
हाल ही में रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने सेट से जुड़ा एक अनसुना किस्सा शेयर किया है। एक घटना के बारे में बताते हुए सुनील लहरी ने खुलासा किया कि उन्हें एक बार अपने मेकअप रूम के वॉशरूम में बहुत बड़ा कोबरा सांप मिला था।


रामायण स्टार सुनील लहरी ने बताया कि कहा जाता है कि लक्ष्मण शेषनाग का एक अवतार है। आपको यकीन नहीं होगा कि मेरे कमरे के वॉशरूम में एक विशाल सांप था। यह छोटा नहीं था, यह आसानी से 8 फुट लंबा सांप था। मैंने उसके शीर्ष पर कुछ चमकदार देखा और चूंकि स्टूडियो पुराना था। जब मैं वॉशरूम गया, तो मुझे कुछ चमकीला दिखाई दिया और मैंने वहां एक वर्कर को बुलाकर पूछा कि यह क्या है? जब उसने देखा तो कहने लगा यह एक सांप है। मैंने जब इससे इनकार किया, तो उसने एक छड़ी के छोर पर कपड़ा बांधकर जलाय और गर्मी के कारण सांप नीचे गिर गया। यह एक बहुत बड़ा सांप था और वो मुझे या किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था। फिर बाद में एक वर्कर ने मुझे बताया कि यह एक कोबरा था। लोग बाद में कह रहे थे कि अगर आपको लक्ष्मण के कमरे में सांप नहीं मिलेगा, तो आप इसे और कहां पाएंगे?

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।