लाइव टीवी

रामानंद सागर के हनुमान थे सबसे महंगे कलाकार, रामायण के लिए दारा सिंह ने उस जमाने में ली थी इतनी मोटी फीस

Updated Apr 08, 2020 | 12:41 IST

Ramayan Hanuman Aka Dara Singh Fees: रामायण के हनुमान यानी दारा सिंह पहले ऐसे स्पोर्ट्स पर्सन थे जो राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुए थे। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दारा सिंह।
मुख्य बातें
  • रामायण में स्टार्स द्वारा निभाए गए सभी किरदार खूब पसंद किए गए।
  • रामायण में सबसे बड़ा रोल भगवान हनुमान का एक्टर और रेसलर रहे दारा सिंह ने निभाया था।
  • उस जमाने में दारा सिंह ने रामायण के लिए मोटी रकम वसूल की थी।

रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर से टेलीविजन पर प्रसारित हो रही है। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में दर्शकों को फिर से ये शो देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि आज भी रामायण को बाकी टीवी शोज से ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। टीआरपी चार्ट में रामायण ने फिर से रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वैसे शो में स्टार्स द्वारा निभाए गए सभी किरदार खूब पसंद किए गए। रामायण में सबसे बड़ा रोल भगवान हनुमान का एक्टर और रेसलर रहे दारा सिंह ने निभाया था। कम ही लोग जानते हैं कि उस जमाने में दारा सिंह ने रामायण के लिए मोटी रकम वसूल की थी। 
रामानंद सागर की रामायण के लिए दारा सिंह को सबसे सटीक पाया गया था। उन्होंने अपने किरदार को शो में बखूबी निभाया भी था। दारा सिंह का हुनर और लंबी-चौड़ी पर्सलैनिटी खूब पसंद की गई। उन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छे स्टार्स को फेल कर दिया था।

दारा सिंह को उस वक्त जिस राशि का भुगतान किया गया वो किसी भी बड़े एक्टर को मिलने वाली फीस से कम नहीं थी। भगवान हनुमान के किरदार के लिए दारा सिंह को 30 से 33 लाख रुपए दिए जाते थे। जो कि आज करीब 10-20 करोड़ के बराबर हैं। वैसे आपको बताते चलें दारा सिंह ने रामायण के अलावा फिल्म बजरंगी(1976) में भी हनुमान का रोल निभाया था।   


छोटे परदे की हिस्ट्री में राम-सीता के जीवन को लेकर बना ये पहला शो था। जिसे रामानंद सागर खास फैमिली टाइम के रूप में लेकर आए थे। दारा सिंह पहले ऐसे स्पोर्ट्स पर्सन थे जो राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुए थे। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। 


आपको बताते चलें, दारा सिंह एक जाने माने रेसलर रह चुके हैं। अखाड़े में हर दांव-पेंच से वाकिफ रहे दारा सिंह ने रेसलिंग में भी खूब नाम कमाया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।