लाइव टीवी

सीता के कट स्लीव ब्लाउज पर मचा था बवाल, रामायण में बदली गई थी दीपिका चिखलिया की ड्रेस

Updated Apr 10, 2020 | 19:04 IST

Ramayan Sita Cut sleeves Blouse Outfit: 80-90s के उस दौर में रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया की ड्रेस सिनेमा को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। उनकी साड़ियों के साथ इस तरह के डिजाइनर ब्लाउज तैयार कराए गए थे...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दीपिका चिखलिया।
मुख्य बातें
  • राम-सीता और रामायण की पूरी टीम ने शो में बेहतरीन अभिनय किया था।
  • रामायण का डायरेक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक, कलाकारों के कॉसट्यूम और एडिटिंग भी कमाल की थी।
  • रामानंद सागर के आइकॉनिक शो रामायण को आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।  

रामायण एकबार फिर से टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा है। इसे आज भी दर्शक उतने ही लगाव के साथ देख रहे हैं जैसे पहली बार देखा था। राम-सीता और शो की पूरी टीम ने बेहतरीन अभिनय तो किया ही था। साथ ही रामायण का डायरेक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक, कलाकारों के कॉसट्यूम और एडिटिंग भी कमाल की थी। यही वजह रही कि रामानंद सागर के आइकॉनिक शो रामायण को आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।  
वैसे कम ही लोग जानते हैं कि रामायण बनाते वक्त रामानंद सागर ने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, दारा सिंह सहित सभी कलाकारों के आउटफिट पर काफी मेहनत की थी। शुरुआती दौर में एक सबसे बड़ा कारण यही था कि रामायण शो को आने में वक्त लगा। 


बताया जाता है कि 80-90s के उस दौर में सीता यानी दीपिका चिखलिया की ड्रेस सिनेमा को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। दैनिक भास्कर अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका चिखलिया पहले माता सीता के रोल के लिए कट स्लीव ब्लाउज पहनने वाली हैं। उनकी साड़ियों के साथ इस तरह के डिजाइनर ब्लाउज तैयार कराए गए थे। जब इसी आउटफिट में पायलट एपिसोड बनकर दूरदर्शन के पास पहुंचा था को इसका कड़ा विरोध किया गया था। 


दूरदर्शन ने माता सीता के इस लुक को देखकर कतई रामायण टेलिकास्ट करने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसे में रामानंद सागर को फिर अपने शो में सीता की ड्रेस बदलनी पड़ी। इसके बाद दीपिका चिखलिया ने फुल स्लीव्स ब्लाउज और साड़ियां पहनी। रामायण के टेलिकास्ट होते ही दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया। देखते ही देखते शो सुपरहिट हो गया और रामानंद सागर को इससे खूब पॉपुलैरिटी मिली। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।