लाइव टीवी

Ramayan: रामायण में सीन्स काटने और छेड़छाड़ से नाराज हैं 'सीता' दीपिका चिखलाखिया, कही ये बात

Updated Apr 24, 2020 | 11:26 IST

Ramayan Sita Deepika Chikhlakia: रामायण दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट हो रहा है। हालांकि, रामायण में कई सीन पर कैंची चलाई जा रही है। अब सीता दीपिका चिखलाखिया इससे खुश नहीं हैं।

Loading ...
Deepika Chikhlaika
मुख्य बातें
  • रामायण के दोबारा टेलिकास्ट होने के बाद फैन्स सीन के साथ छेड़छाड़ करने से नाखुश हैं।
  • अब सीता यानी दीपिका चिखलाखिया भी इससे काफी नाराज हैं।
  • दीपिका ने कहा कि वो शॉक्ड रह गई।

मुंबई. दूरदर्शन पर रामायण के बाद अब उत्तर रामायण दोबारा टेलिकास्ट हो रहा है। हालांकि, रामायण में कुछ सीन्स के काटे गए हैं। अब सीता यानी दीपिका चिखलाखिया ने भी कहा है कि वह सीन काटे जाने से  खुश नहीं हैं। 

Spotboye से बातचीत में दीपिका चिखलाखिया ने कहा है कि जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मैं सरप्राइज और शॉक्ड हो गई थीं। आपको बता दें कि भरत केकई मिलन, अहिरावण वध, अयोध्या निवासियों द्वारा राम का स्वागत ये सीन काट दिए गए थे। 

सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को सोशल मीडिया पर टैग किया। वहीं,  रावण वध सीन के साथ कुछ छेड़छाड़ किए जाने से फैन्स नाराज थे। फैंस का कहना था कि युद्ध के दौरान कई सीन को एडिट कर दिया गया है। 

प्रसार भारती के सीईओ ने दी थी सफाई 
रामायण के कई सीन काटे जाने पर प्रसार भारती के सीईओ ने सफाई दी थी। शशि शेखर ने लिखा- हमारे महाकाव्यों में कई कहानियां, पक्ष-कहानियां और व्याख्याएं हैं। यही इसकी सुंदरता है। हर बारीकियों को संभवतः एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में नहीं बनाया जा सकता है।

शशि शेखर ने कहा था कि- ' कोई भी सीन कट नहीं किया गया है। ये सभी सीन्स ओरिजनल 'रामायण' का हिस्सा नहीं थे।हर दिन 4 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। दो एपिसोड को एक स्लॉट में मिलाकर दिखाया गया था।'

 

इस फिल्म में काम करेंगी दीपिका 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका चिखलाखिया स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रहीं सरोजनी नायडू की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। दीपिका को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन के कारण उन्होंने फिल्म को साइन नहीं किया है। 

लॉकडाउन खत्म होने के बाद दीपिका फिल्म साइन कर इसकी घोषणा कर सकती हैं। फिल्म को धीरज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।धीरज मिश्रा इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लिख भी रहे हैं। दीपिका पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बाला में नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने यामी गौतम की मम्मी का किरदार निभाया था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।