लाइव टीवी

Ramayan Throwback: रामायण की शूटिंग के दौरान 'हनुमान' दारा सिंह ने छोड़ा था नॉन-वेज, दिलचस्‍प हैं ये किस्‍से

Updated Apr 15, 2020 | 07:13 IST

Ramayan Throwback Dara Singh: बॉलीवुड एक्‍टर दारा स‍िंह की डाइट में नॉन वेज शामिल होता था लेकिन रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाने पर उन्‍होंने नॉन वेज छोड़ द‍िया था।

Loading ...
Dara Singh

Ramayan Throwback Dara Singh: बॉलीवुड एक्‍टर दारा स‍िंह की डाइट में नॉन वेज शामिल होता था। दारा सिंह पहलवान थे और काफी शक्तिशाली थे। दारा सिंह एक जाने माने रेसलर रह चुके हैं। अखाड़े में हर दांव-पेंच से वाकिफ रहे दारा सिंह ने रेसलिंग में भी खूब नाम कमाया।  नॉनवेज उनके लिए खाने का जरूरी हिस्‍सा होता था लेकिन रामानंद सागर की रामायण में उन्‍हें हनुमान का किरदार मिला तो उन्‍होंने नॉन वेज छोड़ द‍िया था। यह उनकी महानता थी कि वह अपने किरदार में जीते थे। वह उसमें पूरी तरह उतर जाते थे। 

इस बात का खुलासा दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह ने किया है। विंदु दारा सिंह ने वेबसाइट से बातचीत में कहा कि रामायण में हनुमान का रोल मिलने के बाद नॉन वेज खाना भी त्‍याग दिया था। इस रोल के बाद दारा सिंह की जिंदगी में काफी बदलाव हुए थे।

रामानंद सागर की रामायण के लिए दारा सिंह को सबसे सटीक पाया गया था। उन्होंने अपने किरदार को शो में बखूबी निभाया भी था। दारा सिंह का हुनर और लंबी-चौड़ी पर्सलैनिटी खूब पसंद की गई। उन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छे स्टार्स को फेल कर दिया था। दारा सिंह ने रामायण के अलावा फिल्म बजरंगी(1976) में भी हनुमान का रोल निभाया था।   

मांगी थी मोटी फीस 
रामायण में सबसे बड़ा रोल भगवान हनुमान का एक्टर और रेसलर रहे दारा सिंह ने निभाया था। कम ही लोग जानते हैं कि उस जमाने में दारा सिंह ने रामायण के लिए मोटी रकम वसूल की थी। भगवान हनुमान के किरदार के लिए दारा सिंह को 30 से 33 लाख रुपए दिए जाते थे। जो कि आज करीब 10-20 करोड़ के बराबर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।