लाइव टीवी

रामायण क्लाइमैक्स सीन पर भड़के सोशल मीडिया यूजर, रावण वध को क्यों किया छोटा पर देनी पड़ी सफाई

Updated Apr 20, 2020 | 07:31 IST

Raavan Slaughter Scene Edited Fans Angry: रामायण में राम के रावण का वध करने वाला सीन शो का क्लाइमैक्स था। दर्शकों की नाराजगी है कि इसे रीटेलिकास्ट वाले एपिसोड में बहुत ज्यादा एडिट क्यों किया गया है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
टीवी शो रामायण।
मुख्य बातें
  • रामायण में भगवान राम, रावण का वध कर आयोध्या लौट आए हैं।
  • फैन्स में रावण का वध किए जाने वाले एपिसोड को लेकर भारी नराजगी है।
  • दर्शकों का कहना है कि राम और रावण के सीन्स को बहुत ज्यादा एडिट किया गया है।

रामानंद सागर की रामायण के टेलिकास्ट होने से दर्शकों बेहद खुश हैं। यहां तक कि दोबारा शो के टेलिकास्ट होने पर आज भी इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और पसंद किया है। रोजाना सुबह 9 बजे आने वाले रामायण को लेकर फैन्स ने जमकर इसकी सोशल मीडिया तारीफ की है और इसके एक-एक सीन को बड़े ही ध्यान से देखा है। यहां तक कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस बात की घोषणा तक कर दी कि दूरदर्शन ने साल 2015 के बाद अब सबसे ज्यादा टीआरपी पाई है।
बात अगर रामायण की करें तो भगवान राम, रावण का वध कर आयोध्या लौट आए हैं। हालांकि फैन्स में रावण का वध किए जाने वाले एपिसोड को लेकर भारी नराजगी है। दर्शकों का कहना है कि राम और रावण के सीन्स को बहुत ज्यादा एडिट किया गया है और इससे उन्हें दुख पहुंचा है। 


दरअसल रामायण में मर्यादा पुरुशोत्तम भगवान राम के लंकापति रावण का वध करने वाला सीन शो का क्लाइमैक्स था। दर्शकों का कहना है कि रीटेलिकास्ट वाले एपिसोड में इसे बहुत ज्यादा ही एडिट किया गया है। यहां कि शो के कई डायलॉग्स, सीन्स और पार्ट तो दिखाए भी नहीं गए हैं।

रामायण के इस एपिसोड को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर्स की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस एपिसोड का वो लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे उस के साथ ऐसा करके उन्होंने बहुत बुरा किया है। यहां कि ट्विटर पर रीस्टोर रामायण नाम का हैश टैग भी काफी ट्रेंड कर रहा है।


अब इस पूरे मामले को लेकर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'इसमें कोई कट नहीं लगाया गया है। ये सब ऑरिजनल प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं थे।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।