लाइव टीवी

Love Story: पार्टी में पहली मुलाकात फिर किया 3 साल डेट, ऐसे Priyanka Vohra के प्यार में डूबे Rannvijay Singha

Updated Mar 05, 2021 | 17:03 IST

Rannvijay Singha Priyanka Vohra second child: रणविजय सिंघा ने प्रियंका से 6 साल पहले शादी की थी। लोकप्रिय अभिनेता रणविजय अब जल्द फिर से पापा बनने वाले हैं...

Loading ...
रणविजय सिंघा और प्रियंका वोहरा।
मुख्य बातें
  • स्प्लिट्सविला होस्ट रणविजय सिंघा के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है।
  • रणविजय और उनकी पत्नी प्रियंका सिंघा जल्द दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
  • अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। 

2021 में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर करीना कपूर खान और सैफ अली खान तक नन्हे मेहमान का स्वागत कर चुके हैं। साथ ही कई सेलेब्स के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। अब इस लिस्ट में रोडीज विनर और टीवी शो स्प्लिट्सविला होस्ट रणविजय सिंघा का नाम भी जुड़ गया है। लोकप्रिय अभिनेता और होस्ट रणविजय सिंघा और उनकी पत्नी प्रियंका सिंघा जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। 

रणविजय सिंघा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी प्रियंका सिंघा और बेटी कायनात के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें रणविजय बेबी बंप को पकड़े नजर आ रहे हैं और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हम तीनों आपको बहुत मिस कर रहे हैं।' आपको बता दें, रणविजय और प्रियंका ने साल 2014 में शादी की थी। बाद में 2017 में कपल के घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम कायनात हैं।

ऐसी है रणविजय सिंघा और प्रियंका वोहरा की लव स्टोरी
रणविजय सिंह इन दिनों सनी लियोनी के साथ टीवी शो स्प्लिट्सविला में नजर आ रहे हैं। रणविजय ने अपने करियर के शुरुआत में ही प्रियंका वोहरा से शादी कर ली थी। प्रियंका लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, हालांकि कपल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। रणविजय से शादी करने से पहले प्रियंका लंदन में रहती थीं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी जब वो इंडिया आई थीं। तभी पहली बार दोनों ने एक-दूसरे को देखा था। अगले दिन फ्रेंड की पार्टी में रणविजय और प्रियंका फिर से मिले थे। तब दोनों ने आपस बात की थी। प्रियंका को रणविजय काफी समझदार और मजाकिया लगे थे। इस मुलाकात के बाद प्रियंका वापस लंदन लौट आईं और दोनों अपनी लाइफ में बिजी हो गए। 

जब मुंबई होटल में मिले रणविजय-प्रियंका
साल 2011 में रणविजय और प्रियंका वास्तव में करीब आ गए। दोनों मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में मिले थे। उस दिन की एक मजेदार घटना के बारे में बताते हुए प्रियंका ने बताया था, 'वास्तव में वो मजेदार था, मैं पूरी जिंदगी लंदन में रही हूं, मुझे कुछ नहीं पता था कि रणविजय कौन है। इसलिए जब लोग उनके पास फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने आने लगे तो मुझे हंसी आ रही थी, यह सोचकर कि लोगों उन्हें गलती से शायद कोई सेलिब्रिटी समझ रहे हैं।' यह वो समय था जब रणविजय ने रियलिटी शो रोडीज का पहला सीजन जीता था और इसके दूसरे सीजन को होस्ट करने का मौका उनको दिया गया था।

3 साल डेटिंग के बाद कर ली शादी
रणविजय और प्रियंका को कुछ टाइम बाद ये अहसास हो गया कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। दोनों ने अपने माता-पिता से रिश्ते के लिए मंजूरी मांगी। इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं आई क्योंकि दोनों पंजाबी बैकग्राउंड से आते हैं। लगभग तीन साल तक डेट करने के बाद 2014 में, प्रियंका और रणविजय ने आखिरकार शादी कर ली। प्रियंका और रणविजय का रोका दुबई में हुआ था। कपल का आनंद कारज और रिसेप्शन केन्या के मोम्बासा में आयोजित किया गया था। शादी के बाद, प्रियंका के परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए रणविजय लंदन चले गए थे। बाद में भारत लौटकर कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।