लाइव टीवी

The Big Picture शो पर Salman Khan को होना पड़ा शर्मिंदा, इस आसान प्रश्न का जवाब देने में रहे नाकाम

Updated Nov 08, 2021 | 20:03 IST

The Big Picture Promo: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में नजर आएंगे। इस शो के दौरान सलमान खान कई सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
द बिग पिक्चर
मुख्य बातें
  • द बिग पिक्चर शो में नजर आएंगे सलमान खान। 
  • सलमान खान से रणवीर सिंह पूछेंगे कई सवाल।
  • आसान प्रश्न का जवाब नहीं दे पाएंगे सलमान खान।

The Big Picture Latest Promo: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो द बिग पिक्चर (The Big Picture) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कई कंटेस्टेंट्स और सेलेब्रिटिज से सवाल पूछते हुए नजर आते हैं। आने वाले एपिसोड में रणवीर सिंह किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) से सवाल पूछते हुए नजर आंएगे। रणवीर सिंह अपने शो के आने वाले एपिसोड में सलमान खान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) से भी प्रश्न पूछते नजर आएंगे। दरअसल, सलमान खान और आयुष शर्मा अपनी आगामी फिल्म अंतिम (Antim) के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह के शो पर आएंगे, जहां वह गेम भी खेलेंगे और पैसे भी जीतेंगे। अंतिम कई दिनों से बहुचर्चित फिल्म बनी हुई है। सलमान खान और आयुष शर्मा कुछ दिनों से इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का प्रमोशन करते-करते अब दोनों रणवीर सिंग के शो में पहुंच गए हैं। 

आसान प्रश्न का जवाब नहीं दे पाएंगे सलमान खान

द बिग पिक्चर का आने वाला एपिसोड बहुत रोमांचक होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस शो पर सलमान खान अपने बहनोई के साथ आने वाले हैं। इस शो के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि रणवीर सिंह सलमान खान को एक फोटो दिखाते हैं और उनसे 50 लाख का सवाल पूछते हैं कि क्या यह इमारत ताजमहल है? जिसके बाद सलमान खान सोच में पड़ जाते हैं। वह कहते हैं कि 50 लाख का प्रश्न इतना सरल नहीं हो सकता। 

सलमान खान इस प्रश्न पर अटक जाते हैं और बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स की मदद मांगते हैं। रणवीर सिंह वीडियो कॉल की मदद से बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स से जुड़ते हैं। सभी कंटेस्टेंट इसे ताजमहल कहते हैं। मगर, फिर भी सलमान खान कंटेस्टेंट्स की बात नहीं मानते हैं। जिसके बाद यह शो और रोमांचक हो जाता है। अब देखना यह है कि क्या सलमान खान इस आसान प्रश्न का दे पाएंगे या हार जाएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।