लाइव टीवी

Arvind Trivedi Dies: नहीं रहे 'रामायण' के रावण अरविंद त्रिवेदी, 82 की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated Oct 06, 2021 | 06:17 IST

Arvind Trivedi Dies: रामानंद सागर द्वारा बनाए गए मशहूर धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 82 साल की उम्र में मंगलवार रात उनका निधन हो गया।

Loading ...
Arvind Trivedi Passes Away

Arvind Trivedi Dies: रामानंद सागर द्वारा बनाए गए मशहूर धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 82 साल की उम्र में मंगलवार रात उनका निधन हो गया। अपने आखिरी समय में वे मुंबई में थे। ईटाइम्‍स ने उनके भतीजे कौस्‍तुभ त्रिवेदी से बात की तो उन्‍होंने इस दुखद घटना की पुष्टि की।

(कौस्‍तुभ के अनुसार अरविंद त्रिवेदी बीते कुछ दिन से ठीक नहीं थे और मंगलवार को उन्‍हें हार्ट अटैक के बाद कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। Dahanukarwadi crematorium में बुधवार को उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। 

ऐसे मिला था रावण का रोल 

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने इसका खुलासा किया था। अरविंद त्रिवेदी ने केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। अरुण गोविल ने बताया था कि- रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और अरविंद को देखा तो उन्हें लगा कि रामायण के लिए रावण मिल गया। रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि अरविंद रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं। रामानंद सागर ने रावण के किरदार के लिए करीब 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया था।

अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्मों में काम करते थे। उन्‍हें रामलीला देखने का बहुत शॉक था। उनके बड़े भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती थियेटर के जाने माने आर्टिस्ट रहे हैं। उनके कदमों पर चलकर ही वह अभिनय की दुनिया में आए। जब उन्हें पता चला कि रामायण का ऑडिशन चल रहा है तो वो गुजरात से खास मुंबई आए। 

अरविंद त्रिवेदी रामायण के अलावा कई सारे टीवी सीरियल्स और फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुकात रखने वाले अरविंद का जीवन गुजरात में बीता। साल 1991 में गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद भी चुने गए थे। 

पहले भी उड़ चुकी है न‍िधन की अफवाह

बीते साल यानि 2020 के मई महीने में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी। सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि अरविंद त्रिवेदी नहीं रहे। इसके बाद इन खबरों पर खुद अरविंद त्रिवेदी ने चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'प्रिय सर्वजन, लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।