

तस्वीर साभार: Instagram
रवि दुबे और सरगुन मेहता।
मुख्य बातें
- रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर एक नया मेहमान आया है।
- रवि और उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने एक नई कार खरीदी है।
- टीवी कपल लंबे टाइम से इस कार का इंतजार कर रहा था।
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता इन दिनों बहुत खुश हैं। कपल के घर हाल ही में एक नया मेहमान आया है। जिसका रवि और सरगुन लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे। दरअसल टीवी सीरियल जमाई राजा के स्टार रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने एक नई कार खरीदी है। अब दोनों बीएमडब्ल्यू X7 के मालिक बन चुके हैं।
रवि दुबे और सरगुन मेहता अपनी नई बीएमडब्ल्यू खरीदने की ख्वाहिश पूरी करके बेहद खुश हैं। रवि ने सोशल मीडिया पर न्यू कार लेते वक्त की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें रवि और सरगुन कार के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही रवि दुबे ने कार खरीदने को बिग डील बताया है।
रवि दुबे ने नई कार की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'मैं यह दिखाने की कोशिश नहीं करूंगा कि मेरे लिए बीएमडब्ल्यू X7 छोटी बात है क्योंकि ये बहुत बड़ी बात है। मैं और सरगुन एक दशक पहले करोल बाग से मुंबई आए थे। हम सभी लोगों के सपने होते हैं भविष्य को देखने का नजरिया होता है। आज खुशी का दिन है और ग्रैंड सेलिब्रेशन का भी....।'
रवि और सरगुन लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड में काम कर रहे हैं। रवि जहां अब एक्टिंग के अलावा एंकरिंग और डांस फील्ड में भी एक्टिव हैं। वहीं सरगुन मेहता पंजाबी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। सरगुन अब तक कई पंजाबी हिट फिल्में दे चुकी हैं। कुछ टाइम पहले ही रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साथ मिलकर पंजाबी फिल्म काला शाह काला प्रोड्यूज की है।