लाइव टीवी

Ravi Dubey को पहली बार देखकर Sargun Mehta ने कहा था- 'छी...', TV Show 12/24 करोल बाग के सेट शुरू हुई लव स्टोरी

Updated Feb 20, 2021 | 11:33 IST

TV Couple Sargun Mehta Ravi Dubey Love Story: रवि दुबे ने सरगुन मेहता को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड सरगुन को पहले तोहफे में रवि ने वॉशिंग मशीन दी थी...

Loading ...
रवि दुबे और सरगुन मेहता।
मुख्य बातें
  • रवि दुबे और सरगुन मेहता की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग है।
  • दोनों की पहली मुलाकात 12/24 करोल बाग टीवी शो(साल 2009) के सेट पर हुई थी।
  • इस सीरियल में रवि-सरगुन ने पति-पत्नी की रोल निभाया था।

रवि दुबे और सरगुन मेहता छोटे परदे के सबसे पसंदीदा रियल लाइफ टीवी कपल में से हैं। रवि और सरगुन की ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती है। वैसे रवि दुबे और सरगुन मेहता की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। टीवी एक्टर रवि दुबे और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा सरगुन मेहता ने पहली मुलाकात 12/24 करोल बाग टीवी शो(साल 2009) के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस सीरियल में पति-पत्नी की रोल निभाया था, किसे पता था ये रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ कपल में बदल जाएगी। 

सरगुन मेहता ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था, 'रवि दुबे को इस सीरियल में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की भूमिका निभानी थी। मुझे उनके लुक टेस्ट की तस्वीरें दिखाई गईं और मेरी रिएक्शन उन्हें देखकर था- छी...। मैंने सोचा था सेट पर इस अजीब तरह के दिखने वाले लड़के से मेरी मुलाकात होगी। लेकिन मैं आश्चर्य में पड़ गई जब हम प्रोमो शूट करने वाले थे, रवि ने मेरी वैनिटी के दरवाजे पर दस्तक दी। लाल जैकेट पहने वो काफी शांत और प्यारे दिख रहे थे। मेरी पहली प्रतिक्रिया थी कि ये यह प्यारा लड़का कौन है? तब मुझे अहसास हुआ कि ये ही मेरे पति का किरदार निभाने वाले हैं।' 

वहीं रवि दुबे को पहली मुलाकात में ही सरगुन मेहता पसंद आ गई थीं। दोनों में दोस्ती हुई और ये एक-दूसरे के करीब आ गए। सरगुन मेहता बताती हैं कि हम में से किसी ने भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। हमें लगा कि हम एक-दूजे को पसंद करने लगे हैं और हम साथ आ गए। किसी ने भी नहीं पूछा क्या मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी या मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे? यहां तक कि हमारे बीच आई लव यू जैसे मैसेज भी नहीं होते थे। 

नेशनल टेलीविजन पर किया प्रपोज
बात साल 2012 की है जब रवि दुबे ने नेशनल टीवी पर सरगुन मेहता को प्रपोज किया। टीवी कपल सरगुन मेहता ने रवि दुबे के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में पार्टिसिपेट किया था। इस शो में रवि ने घुटनों पर बैठकर रिंग देते हुए सरगुन मेहता को प्रपोज किया था। अब टीवी कपल की शादी को 7 साल बीत चुके हैं लेकिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट्स आज भी एकदम नए नवेले कपल की तरह होते हैं। 

रवि ने गर्लफ्रेंड सरगुन को पहले तोहफे में दी थी वॉशिंग मशीन
वैसे क्या आपको पता है जब सरगुन मेहता रिलेशनशिप में आई थीं तो रवि दुबे ने उन्हें पहला गिफ्ट क्या दिया था? रवि ने गर्लफ्रेंड सरगुन को तब पहले तोहफे में वॉशिंग मशीन दी थी। जी हां, सरगुन मेहता को पहले गिफ्ट में बॉयफ्रेंड रवि दुबे से वॉशिंग मशीन मिली थी। एक इंटरव्यू में सरगुन मेहता ने इस बात का खुलासा किया था। सरगुन मेहता ने बताया था कि रवि रात को मुझे बर्थडे विश करने आए और बोले मेरा गिफ्ट थोड़ा बड़ा है इसलिए वो कल आएगा। मैं बड़ा गिफ्ट का ख्याल लेकर सो गई और सुबह उठी तो दरवाजे पर वॉशिंग मशीन डिलीवर हुई। मैंने जब अपनी मां को ये बात बताई तो उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था कि ये सच है। वहीं रवि दुबे ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि मैं फ्लोवर और वाइन नहीं कुछ यूजफुल देना चाहता था। चॉकलेट फूल तो अगले दिन खराब हो जाते इसलिए मैंने वॉशिग मशीन को चुना।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।