लाइव टीवी

डायनिंग एरिया से बेडरूम और बालकनी तक, देखें Ravi Dubey-Sargun Mehta के आलीशान घर की इनसाइड तस्वीरें

Updated Apr 09, 2021 | 13:27 IST

Sargun Mehta Ravi Dubey Apartment Inside photos: रवि दुबे और सरगुन मेहता का मुंबई में एक आलीशान घर है। एक नजर डालते हैं टीवी कपल के खूबसूरत घर की तस्वीरें...

Loading ...
रवि दुबे और सरगुन मेहता का घर।
मुख्य बातें
  • रवि दुबे और सरगुन मेहता की मुलाकात साल 2009 में 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी।
  • कुछ साल डेटिंग के बाद रवि और सरगुन ने साल 2013 में शादी कर ली थी।
  • रवि दुबे और सरगुन मेहता का मुंबई में एक आलीशान घर है। देखें तस्वीरें।

रवि दुबे और सरगुन मेहता सबसे लोकप्रिय टीवी सितारों में गिने जाते हैं। कपल ने अपनी करियर जर्नी में कई सफलताओं और ऊंचाइयों को छुआ है। रवि दुबे को अपने ओटीटी शो जमाई 2.0 को बहुत बड़ी सफलता मिली। शो में उनके शानदार प्रदर्शन को काफी सराहना मिली। वहीं अभिनेत्री सरगुन मेहता भी पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के चलते बहुत लोकप्रिय हैं।

रवि दुबे और सरगुन मेहता की मुलाकात साल 2009 में 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी, जो सरगुन मेहता का पहला शो था। ये ऑनस्क्रीन जोड़ी जल्द ही प्यार में पड़ गई और डेटिंग शुरू कर दी। बाद में रवि दुबे और सरगुन मेहता ने नच बलिए 5 में कपल के तौर पर हिस्सा लिया। इसी शो में रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिनेत्री की हां के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली। रवि दुबे और सरगुन मेहता का मुंबई में एक आलीशान घर है। एक नजर डालते हैं टीवी कपल रवि और सरगुन के खूबसूरत घर की तस्वीरें...

लिविंग एरिया: सरगुन मेहता के घर में एक विशाल लिविंग एरिया है जिसमें हरे रंग की मखमली डिजाइन वाले सोफे हैं जहां अक्सर कपल फोटो क्लिक या वीडियोज बनाते हैं।

बालकनी: रवि दुबे के घर में एक सुंदर बालकनी है जिसमें लकड़ी की कुर्सी और मेज है। दूसरी तरफ ढेर सारे पौधे हैं। दीवार पर ऐसे डिजाइन भी हैं जिनमें लव लिखा हुआ है।

डायनिंग एरिया: इस एरिया में क्रीम और सफेद रंग की थीम है। इसमें गद्देदार कुर्सियां और लकड़ी की डायनिंग टेबल है। दीवार को कपल के फोटोज के कोलाज लगे हुए हैं और कुछ खूबसूरत शोपीस भी शोभा बढ़ा रहे हैं।

बाथरूम: रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर में शानदार बाथरूम है। जिसकी थीम वाइट है, इसमें जकूजी और एक विशाल झूमर लगा है।

रीडिंग एरिया:  सरगुन मेहता को बुक पढ़ने का शौक है। उनके घर में एक विशेष क्षेत्र है जहां वो अपनी सभी किताबें रखती हैं।

किचन: इसमें सफेद और ब्राउन टोन की कलर थीम रखी गई है। जिसमें खुली अलमारियां और दराज के लिए बहुत सारे लकड़ी के फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। 

बेडरूम: इसमें वेलवेट गद्दे और कुशन हैं जो क्रीम और ब्राउन रंग के हैं। साथ ही वुक वर्क भी सफेद और ब्राउन रंग का मैचिंग का है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।