लाइव टीवी

पैसों के लिए बिक गया था Khatron Ke Khiladi के होस्ट रोहित शेट्टी का घर, आज हैं करोड़ों की Networth के मालिक

Updated Jul 27, 2021 | 22:11 IST

Rohit Shetty Networth: रोहित शेट्टी आज बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। इस कारण वह करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं। जानिए कितनी है रोहित शेट्टी की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी

Loading ...
Rohit Shetty
मुख्य बातें
  • 17 साल की उम्र में रोहित शेट्टी ने की थी अपने करियर की शुरुआत।
  • पिता की मृत्यु के बाद मुफलिसी में गुजारे दिन।
  • साल 2006 में रिलीज फिल्म गोलमाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मुंबई.  30 रुपये से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और टीवी सीरियल खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पिता का साया बचपन में उठने के बाद रोहित शेट्टी ने बड़े मुफलिसी में दिन गुजारे, लेकिन हार नहीं मानी।

रोहित शेट्टी आज बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक हैं। कॉमेडी, मसाला, एंटरटेनमेंट और एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्मों के मास्टर रोहित शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा देती हैं। रोहित शेट्टी भी असल जिंदगी में लग्जरी लाइफ जीते हैं। रोहित करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं और महंगी कारों के बेहद शौकीन हैं। 

पिता की मृत्यु के बाद गरीबी में दिन गुजारे
रोहित शेट्टी के पिता फिल्म इंडस्ट्री में एमबी शेट्टी के नाम से मशहूर थे। एमबी शेट्टी 70 के दशक के बॉलीवुड के मशहूर विलेन रहे और आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट मैन थे। रोहित  जब चौथी क्लास में थे तभी उनके पिता का निधन हो गया। पिता की मृत्यु के बाद घर के हालात दिन ब दिन खराब होते चले गए। जिस घर में वह रहते थे वो घर भी बिक गया और धीरे धीरे घर का सामान भी बिकता गया। 

फीस भरने के भी नहीं थे पैसे
रोहित शेट्टी को फीस ना भरने के चलते कारण स्कूल से निकाल दिया गया। रोहित शेट्टी अपनी मां संग नानी के घर शिफ्ट हो गए, जोकि मुंबई के दूर दराज इलाके दहशर में है। रोहित शेट्टी जानते थे कि वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छे नहीं हैं इसलिए वह कॉलेज नहीं गए।  रोहित की बड़ी बहन चंदा बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली के पास बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती थी। उन्होंने रोहित शेट्टी को अपने साथ काम पर लगा लिया।

50 रुपये से 36 करोड़ का सफर
रोहित शेट्टी को महज 17 साल की उम्र में कुकू कोहली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका मिला। इस दौरान रोहित शेट्टी को काम के बदले महीने के 50 रुपये मिलते थे। रोहित शेट्टी आज हर महीने तीन करोड़ रुपए की कमाई करते हैं यानी डायरेक्टर की सालाना इनकम करीबन 36 करोड़ रुपये है। रोहित शेट्टी के पास मुंबई में दो आलिशान घर हैं, जिसकी कीमत करोड़ो में है।

रोहित शेट्टी की नेटवर्थ इनकम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी की कुल नेटवर्थ इनकम 248 करोड़ रुपये के करीब है। रोहित शेट्टी के पास अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम रोहित शेट्टी प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड है। यह बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है। साल 2006 में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इसके बाद रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

कारों के हैं बेहद शौकीन
कार कलेक्शन की बात करें तो रोहित शेट्टी कारों के बेहद शौकीन हैं। रोहित के गैराज में एक से एक महंगी कारों का जमावड़ा है। रोहित के गैराज में सबसे महंगी कार BMW730LD है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।

रोहित शेट्टी की सबसे पसंदीदा कार मर्सडीज जीएलआई 400 है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है। इसके अलावा रोहित 35 लाख रुपये की मिनी कपूर एस के भी मालिक हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।