लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 12 में ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे ये 7 कंटेस्टेंट्स, BB में मचा चुके हैं तहलका

Updated Feb 17, 2022 | 15:33 IST

Khatron Ke Khiladi 12 Contestants: रोहित शेट्टी अब जल्द ही अपना पॉपुलर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीरियल लेकर छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। इस रियलिटी शो में रुबीना दिलैक, प्रिंस नरूला, दीपिका कक्कड़ और प्रतीक सहजपाल समेत कई टीवी सेलेब्स नजर आएंगे। ‌

Loading ...
Khatron Ke Khiladi 12 Contestants Name List
मुख्य बातें
  • छोटे पर्दे पर जल्द लॉन्च होगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 12।
  • बेहद धमाकेदार होने वाला है खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन।
  • रुबीना समेत इस सीजन में नजर आएंगे कई टीवी सेलेब्स।

Khatron Ke Khiladi 12 Contestants Name List: जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जल्द ही छोटे पर्दे पर अपने पॉपुलर टीवी सीरियल खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे। जैसे ही बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) टीवी शो खत्म हुआ वैसे ही लोग खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का इंतजार करने लगे। खतरों के खिलाड़ी का हर एक सीजन बेहद धमाकेदार होता है। लेकिन इस बार रोहित शेट्टी के इस शो का नया सीजन कुछ ज्यादा ही खास होने वाला है क्योंकि इसमें छोटे पर्दे के एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आएंगे जो कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे रहते हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे और ताबड़तोड़ एक्शन स्टंट करेंगे। यह जानकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब खतरों के खिलाड़ी 12 में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट आएंगे तब यह रियालिटी शो कितना दिलचस्प हो जाएगा।‌ यहां देखें खतरों के खिलाड़ी 12 में कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे (Khatron Ke Khiladi Season 12 Contestants Name)।

Also Read: खतरों के खिलाड़ी-12 में आ सकते हैं बिग बॉस के 2 विनर, प्रतीक सहजपाल-रूबीना दिलाइक सहित ये होंगे रोहित शेट्टी के शो के कंटेस्टेंट?

प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal)

बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) के गेम ने हर एक दर्शक को अपना दीवाना बना दिया था। दर्शकों को लग रहा था कि इस टीवी रियलिटी शो के विनर प्रतिक सहजपाल ही बनेंगे हालांकि ऐसा नहीं हुआ और कई लोगों के दिल टूट गए। मगर, उन तमाम फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। अब यह सारे फैंस प्रतीक सहजपाल को रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देख सकेंगे। बिग बॉस 15 में दूसरे कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देने के बाद अब प्रतीक सहजपाल खतरों के खिलाड़ी 12 में कैसा प्रदर्शन करेंगे यह देखना बेहद रोचक होगा।

Also Read: बिग बॉस 15 के बाद चमकी प्रतीक सहजपाल की किस्मत, नए प्रोजेक्ट में इस हसीना के साथ करेंगे रोमांस

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

बिग बॉस 14 की विनर रहीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अब रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आएंगी। बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक ने हर एक दशक का दिल जीत लिया था। बिग बॉस 14 के फिनाले तक तकरीबन हर एक इंसान को यह पता चल गया था कि रुबीना दिलैक इस सीजन की विनर होने वाली हैं। रुबीना दिलैक ने इस टीवी शो के अंत तक बेहतरीन प्रदर्शन किया था और लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी थीं। अब वह खतरों के खिलाड़ी में बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगी।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar)

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) का बेबाक अंदाज बिग बॉस के 12वें सीजन में दिख गया था। भले ही टीवी सीरियल्स में दीपिका कक्कर को बेहद विनम्र किरदार में देखा गया हो लेकिन बिग बॉस 12 में वह अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर देती थीं।‌ दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस के 12वें सीजन का ताज अपने नाम किया था। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की भी बेताज बादशाह बन पाएंगी या नहीं। दीपिका कक्कड़ को इस शो में देखने के लिए फैंस भी इंतजार कर रहे हैं। 

प्रिंस नरूला (Prince Narula)

प्रिंस नरूला (Prince Narula) भी छोटे पर्दे के एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने बिग बॉस के एक सीजन को अपने नाम कर रखा है। प्रिंस नरूला भी बिग बॉस डबल ट्रबल सीजन 9 के विनर रहे थे। इस सीजन के दौरान प्रिंस नरूला ने बहुत दमदार तरीके से गेम खेला था और ट्रॉफी अपने नाम की थी। खतरों के खिलाड़ी 12 की जो लिस्ट सामने आई है उसमें प्रिंस नरूला का भी नाम शामिल है। खतरों के खिलाड़ी 12 में प्रिंस नरूला को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

उमर रियाज (Umar Riaz)

बिग बॉस 15 में जब उमर रियाज (Umar Riaz) की एंट्री हुई थी तब यह समझा जा रहा था कि वह‌ इस रियलिटी शो के विनर होंगे। उमर रियाज अपना हर एक गेम बेहद समझदारी से खेलते थे लेकिन बिग बॉस फिनाले के अंत तक आते-आते उन्हें घर से निकाल दिया गया था। जिस वजह से उमर रियाज आगे नहीं खेल पाए और उनका सफर बीच में ही रुक गया। इस वजह से उमर रियाज के फैंस बहुत उदास थे लेकिन अब उन्हें एक बार फिर रियलिटी शो में देखा जाएगा। वह खतरों के खिलाड़ी 12 में प्रिंस नरूला और प्रतीक सहजपाल जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। 

राजीव अडतिया (Rajiv Adatia)

यह कहा जा रहा था कि राजीव अडतिया (Rajiv Adatia) बिग बॉस 15 में लंबे समय तक टिकेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। राजीव इस शो में लंबे समय तक नहीं टिक पाए। लेकिन अब उन्हें एक बार फिर छोटे पर्दे के रियलिटी शो में देखा जाएगा। खबरों के अनुसार, राजीव को खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन एक्टर की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वह इस शो में नजर आएंगे या नहीं।

सिंबा नागपाल (Simba Nagpal)

बिग बॉस 15 के बाद सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) की किस्मत चमक उठी और उन्हें एकता कपूर के पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन के छठे फ्रेंचाइजी (Naagin 6) में काम करने का मौका मिला। वह इन दिनों तेजस्वी प्रकाश के साथ नागिन 6 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच लोग सिंबा नागपाल को खतरों के खिलाड़ी 12 में भी देखना चाहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।