लाइव टीवी

नागिन-4 एक्ट्रेस निया शर्मा से शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन तक, सलमान खान के शो बिग बॉस-14 के लिए किया अप्रोच

Updated Jul 15, 2020 | 09:58 IST

Bigg Boss 14 Salman Khan TV Show Update Shooting, On Air Date To Contestants: बिग बॉस के लिए सितंबर में सलमान खान अपने फार्महाउस से घर वापसी करेंगे। इसी के बाद शो के 14वें सीजन की शुरुआत होगी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
निया शर्मा, सलमान खान और विवियन डीसेना।
मुख्य बातें
  • सलमान खान से बिग बॉस-14 के लिए बातचीत जारी है।
  • खबर है कि 2 महीने बाद बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने वाला है।
  • कई फेमस स्टार्स से बिग बॉस-14 के लिए बातचीत की जा रही है

सलमान खान लॉकडाउन के पहले से ही अपने पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। हालांकि अब वो जल्द अपने घर लौटने वाले हैं। खबर है कि बिग बॉस अपने 14वें सीजन के साथ छोटे परदे पर वापसी करने के लिए तैयार है। जिसे सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। बिग बॉस-14 इस साल सितंबर में वापसी करने वाला है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान से बिग बॉस-14 के लिए बातचीत जारी है। साथ ही शो 2 महीने बाद शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं लगातार कई बड़े और फेमस स्टार्स से बिग बॉस-14 के लिए बातचीत की जा रही है। इन नामों में फिलहाल नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा, टीवी एक्टर विवियन डसेना और शेखर सुमन के बेटे, एक्टर अध्ययन सुमन का नाम शामिल है।

निया शर्मा
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस के कारण काफी फेमस हैं। इन दिनों एकता कपूर के टीवी शो नागिन-4 में नजर आ रहीं निया शर्मा अक्‍सर अपने हॉट एंड बोल्‍ड अंदाज से छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर निया अपने हॉट फोटोज से चर्चा में हैं। उनकी तस्‍वीरें अक्सर सनसनी मचाती रहती हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में शो काली से डेब्यू किया था। इसके बाद एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा और खतरों के खिलाड़ी-8 से उन्हें फेम मिला था। निया शर्मा को जमाई राजा के लिए कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। अभिनेत्री निया शर्मा को दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी है। 


विवियन डसेना
टीवी एक्टर विवियन छोटे परदे के फेमस टीवी एक्टर में से एक हैं। उन्होंने प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला, एक इश्क एक जुनून और शक्ति- अस्तित्व के अहसास की में काम किया है। इतना ही नहीं विवियन डसेना खतरों के खिलाड़ी-7 और झलक दिखला जा-8 में भी बतौर कंटेस्टेंट आए थे। विवियन डसेना ने टीवी अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी से साल 2013 में शादी की थी। हालांकि 3 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। 

अध्यन सुमन
पिता शेखर सुमन की तरह ही अध्ययन सुमन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की। अध्ययन सुमन ने हाल ए दिल, राज- द मिस्ट्री कंटीन्यू, जश्न, हार्टलेस जैसी फिल्मों में काम किया। इसी के साथ-साथ अध्ययन सुमन ने अपने सिंगिंग करियर पर भी काम किया। हालांकि अध्ययन सुमन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कंगना रनौत को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। शेखर सुमन ने बताया था कि कंगना से अलग होने के बाद अध्ययन सुमन डिप्रेशन में चले गए थे। उनको बार-बार सुसाइडल विचार आते थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।