लाइव टीवी

Rambha Then and Now: 46 की उम्र में ऐसी दिखती हैं 'बंधन' की एक्ट्रेस रंभा, 3 बच्चों की मां बनने के बाद बदल गया लुक

Updated Jul 04, 2022 | 14:17 IST

Actress Rambha latest Photos: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयालक्ष्मी बॉलीवुड में रंभा के नाम से मशहूर हुईं। 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर लोकप्रियता का शिखर छूने वाली रंभा आज पर्दे से दूर हैं और पूरी तरह बदल चुकी हैं।

Loading ...
Rambha Then and Now
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस विजयालक्ष्मी बॉलीवुड में रंभा के नाम से मशहूर हुईं।
  • उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी की सफल फिल्में कीं।
  • रंभा इन दिनों अपने परिवार के साथ खुश हैं।

Actress Rambha latest Photos: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयालक्ष्मी बॉलीवुड में रंभा के नाम से मशहूर हुईं। 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर लोकप्रियता का शिखर छूने वाली रंभा आज पर्दे से दूर हैं और पूरी तरह बदल चुकी हैं। उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी भाषाओं में कई सफल फिल्में कीं। उन्होंने चिरंजीवी, रजनीकांत, सलमान खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, कमल हसन, गोविंदा आदि जैसे लोकप्रिय नायकों के साथ काम किया है। 

रंभा इन दिनों अपने परिवार के साथ खुश हैं। उनके तीन बच्चे हैं जिनके साथ वह अक्सर वैकेशन पर नजर आती हैं। रंभा इन दिनों किसी बीच पर वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इस वैकेशन पर वे अपने पति, बच्चों और कुछ करीबी दोस्तों के साथ गई हैं। समंदर किनारे मस्ती करते हुए कई तस्वीरें रंभा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में रंभा को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। कभी बला की खूबसूरत रहीं रंभा इन तस्वीरों में उनकी खूबसूरती फीकी दिखाई दे रही है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि रंभा के चेहरे पर उम्र का असर दिखने लगा है। फैंस उनकी तस्वीरें देखकर हैरान रह गए हैं। रंभा ने 2010 में Indrakumar Pathmanathan से शादी की थी। उसी दौरान वह पर्दे से दूर हो गईं। अब वह कभी कभी रियलिटी शोज में जरूर नजर आ जाती हैं। 

Also Read: स्विमसूट में Balika Vadhu फेम Avika Gor ने बढ़ाया तापमान, मालदीव में दिखा रहीं हॉटनेस का जलवा

बता दें कि 6 जून को ही 46 साल की हुईं रंभा ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़की हरिहरन की मलयालम फिल्म सरगम (1992) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तेलुगू के बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।बॉलीवुड में उन्होंने जल्लाद, जंग, जुड़वा, बेटी नं.1, बंधन, क्रोध, बेटी नंबर 1, जानी दुश्मन, प्यार दीवाना होता है में लीड रोल निभाया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।