लाइव टीवी

संभावना सेठ को कई अस्पतालों ने बाहर से ही लौटाया, अब घर आकर बताई बीमारी की पूरी कहानी- Video

Updated May 06, 2020 | 14:53 IST

Bhojpuri Actress Sambhavna Seth Latest Video: 20 दिनों से संभावना सेठ की दवाईयां चल रही थीं। संभावना का कहना है कि अस्पतालों में कोरोना के कारण स्थितियां बहुत भयानक हैं....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पति के साथ संभावना सेठ।
मुख्य बातें
  • सोमवार देर रात संभावना सेठ को हॉस्पिटल ले जाया गया।
  • संभावना सेठ के पति ने सोशल मीडिया पर फैन्स को ये जानकारी दी थी।
  • अब संभावना ने अपने हेल्थ को लेकर फैन्स को नई जानकारी दी है।

टीवी एक्ट्रेस, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत ठीक नहीं है। इसी वजह से सोमवार देर रात संभावना को हॉस्पिटल ले जाया गया। संभावना सेठ के पति और एक्टर अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर फैन्स को ये जानकारी दी थी। टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ की हेल्थ से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद सेलेब्स काफी परेशान हो गए। कश्मीरा शाह, काम्या पंजाबी, सब्यसाची, डियांड्रा सोरस, रोहित रॉय, सोनाली राउत और फैन्स लगातार ये सवाल कर रहे थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या है?
अब संभावना सेठ ने हाल ही में एक वीडियो बनाकर सभी को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। संभावना ने बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा जुकाम और कफ हो गया था। उन्हें कफ एलर्जी है। 20 दिनों से संभावना सेठ की दवाईयां चल रही थीं। हालांकि इसी बीच उनका बीपी काफी लो हो गया। साथ ही एंजाइटी और पैनिक अटैक आने लगे। संभावना सेठ को इस परेशानी के साथ एक कान से सुनना बंद हो गया था। वो सिर्फ रोए जा रही थीं और वॉक कर रही हैं। ऐसे में सुबह 4 बजे हालत बहुत खराब होने पर संभावना सेठ को पति अविनाश हॉस्पिटल लेकर गए। 4 बजे सुबह कई अस्पताल ने संभावना को अंदर लेने से साफ मना कर दिया और तो कुछ ने गेट से हॉस्पिटल बंद है कहकर लौट जाने को कह दिया। 


सुबह कोकिलाबेन हॉस्पिटल में थोड़ा दिखाया। नाक-कान का डॉक्टर ना होने की वजह से दोनों वापस घर आए दोनों ने कोरोना के डर से आकर नहाया। फिर ऑनलाइन काफी सर्च करने के बाद एक और डॉक्टर ढूंढा, जिसने फाइनली संभवना सेठ का इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि कान में कफ फंस गया था इस वजह से उन्हें चक्कर और इस तरह की परेशानी आ रही थी। फिलहाल संभावना घर पर हैं और उनकी दवाईयां चल रही हैं। 
संभावना ने इस दौरान बताया कि कोरोना की वजह से बाहर अस्पतालों में स्थिति बहुत खराब है। कोरोना को लेकर सब बहुत डरे हुए हैं और अन्य एमरजेंसी में भी लोगों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी आ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।