लाइव टीवी

Taarak mehta ka ooltah chashmah शो में भी नजर आ चुकी हैं सरोज खान, ये र‍ियल‍िटी शोज क‍िए थे जज

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jul 03, 2020 | 10:27 IST

Saroj khan in taarak mehta ka ooltah chashmah : मशहूर कोर‍ियोग्राफर अब हमारे बीच नहीं रहीं। बड़े पर्दे के अलावा वह छोटे पर्दे पर भी नजर आई थीं। तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में भी सरोज खान द‍िखी थीं।

Loading ...
Saroj khan in taarak mehta ka ooltah chashmah
मुख्य बातें
  • मशहूर कोर‍ियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई की सुबह कार्ड‍ियक अरेस्‍ट की वजह से न‍िधन हो गया
  • सरोज खान को बॉलीवुड में मास्‍टरजी कहा जाता था और वह कई स‍ितारों को नचा चुकी हैं
  • सरोज खान अपने डांस के हुनर की वजह से तारका मेहता समेत छोटे पर्दे पर कई शोज में बतौर जज नजर आईं

सरोज खान के पास कोर‍ियोग्राफी का अनूठा हुनर था। अपने इशारों पर तो उन्‍होंने कई फ‍िल्‍मी स‍ितारों को नचाया ही, वह छोटे पर्दे पर भी नजर आई थीं। टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में भी सरोज खान ने एक कैमियो क‍िया था। 

Saroj khan in taarak mehta ka ooltah chashmah
तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा के कई स्‍पेशल एप‍िसोड भी प्रसार‍ित क‍िए गए हैं। इन्‍हीं में से एक था डांस स्‍पेशल और इसमें जज के तौर पर सरोज खान ने कैम‍ियो क‍िया था। गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्‍यों के साथ सरोज खान वाले एप‍िसोड को दर्शकों ने खासा पसंद भी क‍िया था। 

Saroj khan as judge of Nach Baliye and Jhalak Dikhhla Jaa
सरोज खान ने 2005 में नच बल‍िए डांस र‍ियल‍िटी शो को जज क‍िया था। इस शो में असल ज‍िंदगी के सेलेब कपल्‍स ने ह‍िस्‍सा लिया था। फ‍िर  2009 में वह बतौर जज झलक द‍िखला जा से जुड़ी थीं। हालांक‍ि बीच में उन्‍होंने एक चैनल के ल‍िए नचले वे व‍िद सरोज खान शो भी क‍िया था ज‍िसमें वह डांस स‍िखाती थीं। 
जावेद जाफरी के साथ सरोज खान ने बूगी वूगी को भी जज क‍िया था। कुछ समय पहले वह उस्‍तादों के उस्‍ताद शो में भी बतौर जज नजर आई थीं। 

Saroj khan Facts 
सरोज खान का असली नाम न‍िर्मला नागपाल था। अपने 40 साल के कर‍ियर में सरोज खान ने 2000 से भी ज्‍यादा गानों को कोर‍ियोग्राफ क‍िया। बॉलीवुड में वह मास्‍टरजी के नाम से भी जानी जाती हैं। उनको पहला ब्रेक साधना ने गीता मेरा नाम से द‍िया था। यूं तो सरोज खान ने इंडस्‍ट्री में तमाम स‍ितारों के साथ काम क‍िया है लेक‍िन माधुरी दीक्ष‍ित और श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी खासतौर पर जमी थी। 2019 में उन्‍होंने माधुरी दीक्ष‍ित के ल‍िए कलंक और कंगना रनौत के ल‍िए मण‍िकर्ण‍िका के गाने कोर‍ियोग्राफ क‍िया था। सरोज खान ने 3 साल की उम्र से ही काम शुरू कर द‍िया था। वह श्‍यामा नाम की चाइल्‍ड एक्‍ट्रेस के तौर पर पर्दे पर नजर आती थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।