लाइव टीवी

KBC 12: रामायण से जुड़े इस सवाल पर सीमा कुमारी ने छोड़ा शो, आप जानते हैं 12.50 लाख के इस सवाल का जवाब?

Updated Oct 08, 2020 | 22:01 IST

KBC 12: कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचीं बिहार के पटना की रहने वाली सीमा कुमारी। सीमा ने शो में 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। जानें वो सवाल जिसपर उन्होंने शो छोड़ा। क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

Loading ...
Seema Kumari and Amitabh Bachchan
मुख्य बातें
  • केबीसी 12 में सीमा कुमारी ने शो में जीते 6 लाख 40 हजार रुपये
  • इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं सीमा कुमारी
  • क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 12 में हॉट सीट पर पहुंचीं बिहार के पटना की रहने वाली सीमा कुमारी। सीमा शो में अपने पति के साथ पहुंचीं और यहा से वो 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गईं। सीमा के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और उन्होंने शो क्विट कर दिया। सीमा से केबीसी में रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया वो ये था:-

वाल्मिकि रामायण के अनुसार, अपहरण के समय सीताजी ने किस रंग का वस्त्र पहना था और हनुमान जी ने भी उन्हें अशोक वाटिका में उसी रंग के वस्त्र पहने हुए देखा था?

A. लाल
B. पीला
C. गुलाबी
D. नीला

इस सवाल का सही जवाब है B. पीला

6 लाख 40 हजार रुपये के लिए सीमा कुमारी से जो सवाल पूछा गया वो था:-

1942 में भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण इनमें से किस जेल से अपने साथियों के साथ भागने में कामयाब रहे थे?

A. बिरसा मुंडा जेल
B. हजारीबाग जेल
C. घाघीडीह जेल
D. राजमहल जेल

सीमा ने इस सवाल का जवाब दिया B. हजारीबाग जेल। जो कि सही जवाब था।

सीमा से 3 लाख 20 हजार के लिए जो सवाल पूछा गया जिसमें एक फोटो दिखाई गई, जिसमें एक विमान उल्टा उड़ता दिख रहा है। यह सवाल था

यह विमान, जो उल्टा उड़ रहा है वो किस एयरोबैटिक टीम का हिस्सा है?

A. शूर वीर
B. सुदर्शन शक्ति
C. सागर पवन
D. सूर्य किरण

इस सवाल का सही जवाब सीमा नहीं जानती थीं और उन्होंने एस्पर्ट एडवाइस से इसका जवाब दिया। इसका सही जवाब है D. सूर्य किरण।

1 लाख 60 हजार रुपये के लिए सीमा से जो सवाल पूछा गया वो था-

भवानी प्रसाद मिश्र रचित ये पंक्तियां किस जंगल के बारे में हैं .... के घने जंगल नींद में डूबे हुए से, ऊंघते अनमने जंगल।

A. सतपुड़ा
B. नीलगिरी
C. गिर
D. सुंदरबन

इस सवाल का सही जवाब है A. सतपुड़ा।

कौन हैं सीमा कुमारी

बिहार की रहने वाली सीमा जब एक साल की थीं तभी उन्हें पोलियो अटैक आया था जिसका असर उनके पैर पर हुआ। सीमा ने बताया कि बचपन में लोग कहते थे कि इससे शादी कौन करेगा और लोग उनसे दोस्ती करने से कतराते थे। सीमा ने कहा कि वो हमेशा सोचती थीं कि जो लोग उनके पैर का मजाक उड़ाते हैं वो एक दिन उन लोगों को उन्हीं पैरों पर खड़ी होकर दिखाएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।