लाइव टीवी

Lock Down: 30 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगे शाहरुख खान, दूरदर्शन पर फिर आएगा ब्योमकेश बक्शी और महाभारत

Updated Mar 28, 2020 | 07:13 IST

दूरदर्शन आपको 90 के दशक में दोबारा ले जाने के लिए तैयार है। रामायण के बाद अब महाभारत और शाहरुख खान का सीरियल सर्कस एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहा है। जानिए कब टेलिकास्ट होंगे ये शो...

Loading ...
Doordarshan
मुख्य बातें
  • दूरदर्शन पर 90 का दशक वापसी कर रहा है।
  • रामायण के बाद अब महाभारत भी दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट होगी।
  • शाहरुख खान का शो सर्कस भी दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट होगा

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में घर के अंदर कैद लोगों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के पॉपुलर सीरियल फिर दिखाए जा रहे हैं। रामायण के बाद अब महाभारत और शाहरुख खान का शो सर्कस री टेलिकास्ट होगा। 

दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में बताया कि रामायण के बाद अब महाभारत भी टीवी पर वापसी कर रहा है। बी.आर.चोपड़ा की महाभारत के एक दिन में दो एपिसोड टेलिकास्ट किए जाएंगे। पहला एपिसोड दिन के 12 बजे और दूसरा एपिसोड रात सात बजे प्रसारित होगा। 

शाहरुख खान का दूसरा सीरियल सर्कस भी 28 मार्च को दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट किया जाएगा। सर्कस 28 मार्च से रात 8 बजे दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि ये शो साल 1989 में पहली बार टेलिकास्ट हुआ था। सीरियल में शाहरुख खान के अलावा रेणुका शहाणे और आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए थे। 

11 बजे प्रसारित होगा ब्योमकेश बक्शी
90 के दशक का पॉपुलर डिटेक्टिव शो 'ब्योमकेश बक्शी' भी दूरदर्शन पर वापसी कर रहा है। ब्योमकेश बक्शी दिन में 11 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। आपको बता दें कि यह क्राइम सीरीज शरदिंदु बंदोपाध्याय की उपन्यास पर आधारित थी।

ब्योमकेश बक्शी में रजित कपूर लीड रोल में नजर आए थे। ये जासूस सीरीज सबसे पहले साल 1993 में टेलिकास्ट हुआ था। ये सीरियल चार साल यानी 1997 तक चला था। रजित कपूर लीड एक्टर के साथ-साथ इस सीरियल के डायरेक्टर भी थे।

आज से प्रसारित होगा रामायण
आपको बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा- ' जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा।  पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा ।

रामायण सीरियल साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुआ था। रामायण को रामानंद सागर ने डायरेक्ट किया था। इस सीरियल में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। वहीं, दीपिका चिखलाखिया सीता के किरदार में नजर आई थीं।       

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।