लाइव टीवी

रामायण-महाभारत के बाद अब जल्द आएगा शक्तिमान! मुकेश खन्ना ने दिया ये सरप्राइज

Updated Mar 29, 2020 | 10:59 IST

लॉकडाउन के कारण रामायण और महाभारत दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस शक्तिमान को भी दोबारा प्रसारित करने की मांग कर रहे हैं। अब मुकेश खन्ना ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।

Loading ...
Mukesh Khanna
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन पर रामायण और महाभारत दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट हो रहा है।
  • फैन्स अब सोशल मीडिया पर शक्तिमान को भी दोबारा टेलिकास्ट करने की अपील कर रहे हैं।
  • मुकेश खन्ना ने कहा है कि शक्तिमान भी जल्द ही टेलिकास्ट होगा।

मुंबई. देशभर में लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत दोबारा टेलिकास्ट हो रहे हैं। इन सीरियल के टेलिकास्ट होने के बाद 90s के सुपरहीरो शो शक्तिमान को भी टीवी पर प्रासिरत करने की मांग कर रहे हैं। अब फैन्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल में इसकी घोषणा की है। मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा- कोरोना वायरस के चलते एक जरूरी कर्फ्यू में कैद हमारे देशवासियों के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती कि उन्हें रामयाण, महाभारत एक साथ एक ही देखने का मौका मिला है।' 

वीडियो में मुकेश खन्ना आगे कहते हैं-'इस खुशखबरी में मैं अपने शक्तिमान के दोस्तों के लिए एक और खुशखबरी देना चाहता हूं कि इन सीरियल में शक्तिमान भी जुड़ने वाला है। कब और किस समय ये आपको बहुत जल्द बताऊंगा।'

महाभारत पर बोले मुकेश खन्ना  
महाभारत के दोबारा टेलिकास्ट होने पर कहा- साल 1987-88 में महाभारत ने पहले एपिसोड से ही लोगों को जकड़ लिया था। मुझसे लोग पूछते थे कि क्या ऐसा हुआ कि आठ बच्चों को पानी  में डाल दिया गया था। 

मुकेश खन्ना कहते हैं- 'उस वक्त जब रामायण और महाभारत आता था तो पूरे देश में स्वेच्छा से कर्फ्यू लग जाता था। आपको बता दें कि मुकेश खन्ना ने इस सीरियल में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।' 

सर्कस भी हुआ दोबारा टेलिकास्ट
शाहरुख खान का दूसरा सीरियल सर्कस 28 मार्च से दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट हुआ है। सर्कस रात 8 बजे टेलिकास्ट हुआ है। सीरियल में शाहरुख खान के अलावा रेणुका शहाणे और आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए थे। 

90 के दशक का पॉपुलर डिटेक्टिव शो 'ब्योमकेश बक्शी' ने भी दूरदर्शन पर वापसी की है। ब्योमकेश बक्शी दिन में 11 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया। आपको बता दें कि यह क्राइम सीरीज शरदिंदु बंदोपाध्याय की उपन्यास पर आधारित थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।