लाइव टीवी

रामायण और महाभारत के बाद दोबारा शुरू होगा शक्तिमान, जानिए किस समय पर होगा प्रसारण

Updated Mar 30, 2020 | 21:49 IST

रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर शक्तिमान और श्रीमान श्रीमति जैसे धारावाहिकों का प्रसारण भी दोबारा शुरू हो रहा है।

Loading ...
Shaktimaan

रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर शक्तिमान और श्रीमान श्रीमति जैसे धारावाहिकों का प्रसारण भी दोबारा शुरू हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दर्शकों की मांग के बाद यह फैसला लिया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर रामायण और महाभारत धारावाहिक को शुरू करने की मांग उठी थी जिसे मंत्रालय ने पूरा किया था। 

बता दें कि देश कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है। देश में संक्रमितों की संख्‍या भी 1200 के करीब पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमण को फैलने से रोकने के ल‍िए देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। किसी को भी बेवजह बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। लोग अपने घरों में कैद हैं और तरह तरह के कामों में खुद को व्‍यस्‍त रख रहे हैं। 

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन पुराने सीरियल्‍स को देखने की मांग उठी थी। जानकारी के अनुसार, शक्तिमान सीरियल का प्रसारण एक अप्रैल से दोपहर एक बजे से शक्तिमान का प्रसारण होगा। ‘शक्तिमान’ के मुख्य कलाकार मुकेश खन्ना ने इस बात की पुष्टि की है। मुकेश खन्ना ने टि्वटर पर रविवार को ‘शक्तिमान’ के पुन: प्रसारण की जानकारी दी। ‘शक्तिमान’ का प्रसारण दूरदर्शन पर 1997 से 2005 के बीच हुआ था। 

शक्तिमान के दोबारा शुरू होने से सोशल मीडिया पर फैंस में काफी खुशी नजर आ रही है। फैंस वेलकम शक्तिमान और शक्तिमान रिटर्न कर पोस्‍ट शेयर कर रहे हैं। शक्तिमान के प्रसारण का वक्‍त तय है और जल्‍द ही श्रीमान श्रीमति का समय तय हो जाएगा। बता दें कि रामायण, महाभारत, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमति के अलावा शाहरुख खान अभिनीत ‘सर्कस’ और रंजीत कपूर अभिनीत ‘ब्योमकेश बक्शी’ को भी दोबारा प्रसारित करने की घोषणा हुई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।