लाइव टीवी

टीवी की भयंकर परी Shama Sikander ने ईद पर दान किए पैसे, जरूरतमंदों को बांटा भोजन

Shama Sikander Help needy on Eid 2020 donates money And food
Updated May 25, 2020 | 19:38 IST

Shama Sikander Help Needy on Eid: शमा सिकंदर दोस्तों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रही हैं। अब त्योहार के मौके पर वो आर्थिक सहायता भी देती नजर आईं...

Loading ...
Shama Sikander Help needy on Eid 2020 donates money And foodShama Sikander Help needy on Eid 2020 donates money And food
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शमा सिकंदर।
मुख्य बातें
  • अभिनेत्री शमा सिकंदर ईद फेस्टिवल अलग अंदाज में मनाया।
  • इस कठिन समय में शमा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं।

मुंबई, 25 मई | अभिनेत्री शमा सिकंदर ईद के आनंद को बनाए रखने के लिए इस कठिन समय में अपनी तरह से प्रयास कर रही हैं। वह दोस्तों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रही हैं और अब त्योहार के मौके पर आर्थिक सहायता भी दे रही हैं। उन्होंने कहा, 'हमने कुछ ऐसे लोगों की पहचान की जो जरूरतमंद हैं और मैंने उनमें से प्रत्येक को वित्तीय मदद करने के लिए कुछ पैसे ट्रांसफर किए हैं। मैंने मुंबई में एक संगठन को भी अपना शेयर दिया है जो लोगों को दिन-प्रतिदिन के हिसाब से खाना खिलाते हैं।'

आखिरी बार टीवी शो बालवीर में भयंकर परी के रोल में नजर आईं शमा सिकंदर ने यह भी बताया कि ईद 2020 उनके लिए खास क्यों है। उन्होंने कहा, 'आम तौर पर हम उत्सवों पर इतना खर्च करते हैं, लेकिन आज पैसा जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकता है। मैं बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूं और धन्य है कि मैं मदद करने की स्थिति में हूं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।