लाइव टीवी

Shefali Jariwala: प्रेग्नेंट हैं बिग बॉस-13 की स्टार शेफाली जरीवाला? जानिए क्या है इस तस्वीर की सच्चाई

Updated Apr 08, 2020 | 17:53 IST

Shefali Jariwala Pregnancy News: बिग बॉस-13 फेम शेफाली जरीवाला अपनी नई फोटो में थोड़ी मोटी दिख रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है जैसे शेफाली का बेबी बंप निकला हुआ है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी।
मुख्य बातें
  • शेफाली जरीवाला ने अपने पति पराग त्यागी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है।
  • इस फोटो के सामने आने के बाद से ही शेफाली जरीवाला की प्रेग्नेंसी की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। 
  • तस्वीर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

बिग बॉस-13 में नजर आईं कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में शेफाली जरीवाला ने अपने पति पराग त्यागी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है। जिसमें पराग, शेफाली को बाहों में लिए दिख रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही शेफाली जरीवाला की प्रेग्नेंसी की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। 
दरअसल फोटो में शेफाली थोड़ी मोटी दिख रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है जैसे शेफाली का बेबी बंप निकला हुआ है। ब्लू कलर की साड़ी पहने शेफाली के टमी पर पति पराग ने भी हाथ रखा हुआ है। ये तस्वीर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि शेफाली ने खुद इस तस्वीर की सच्चाई बताई है। 


शेफाली जरीवाला की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट कर पूछा था- क्या आप प्रेग्नेंट हैं? इस सवाल के जवाब में शेफाली ने बताया कि वो गर्भवती नहीं हैं। शेफाली जरीवाला ने बहुत ज्यादा खा लिया था। इसकी वजह से उनकी फोटो ऐसी आई है और वो प्रेग्नेंट लग रही हैं। 


वैसे आपको बता दें, 37 साल की शेफाली जल्द मां जरूर बनने वाली हैं। शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी 10 साल से एक रोमांटिक रिश्ता शेयर कर रहे और अब ये कपल जल्द एक बच्चा गोद देने जा रहा है। शेफाली और पराग ने इसके लिए पेपर वर्क करना शुरू कर दिया है। शेफाली ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जल्द वो पति पराग त्यागी के साथ एक बेटी अडॉप्ट करने वाली हैं।


शेफाली ने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की है। दोनों लंबी डेटिंग और तीन साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। रियलिटी शो नच बलिए में पराग ने सबके सामने शेफाली को प्रपोज किया था और साल 2014 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पराग जोधा अकबर और पवित्र रिश्ता जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।