लाइव टीवी

[Photos] बाथटब में पति के साथ शेफाली जरीवाला ने शेयर की फोटोज, दिए बेहद हॉट पोज

Updated Mar 22, 2021 | 07:48 IST

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला इन दिनों अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। शेफाली ने सोशल मीडिया पर अपने पति पराग के साथ फोटोज शेयर की है।

Loading ...
Shefali Jariwala
मुख्य बातें
  • शेफाली जरीवाला इन दिनों अपने पति पराग त्यागी के साथ मालद्वीप में छुट्टियां मना रही हैं।
  • शेफाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वेकेशन की फोटोज शेयर की है।
  • फोटोज में वह अपने पति पराग त्यागी के साथ बाथटब में नजर आ रही हैं।

मुंबई. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला इन दिनों अपने पति पराग त्यागी के साथ मालद्वीप में छुट्टियां मना रही हैं। शेफाली सोशल मीडिया पर इस वेकेशन की कई फोटोज शेयर कर रही हैं। 

शेफाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वेकेशन की फोटोज शेयर की है। इसमें वह अपने पति पराग त्यागी के साथ बाथटब में नजर आ रही हैं। शेफाली ने पिंक और व्हाइट बिकिनी पहनी हुई है। 

पहली फोटो में शेफाली और पराग कैमरे की तरफ देख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में पराग अपनी वाइफ के माथे पर किस कर रहे हैं।

बिकिनी में शेयर की थी फोटो
शेफाली ने इससे पहले समंदर किनार रेड बिकिनी में फोटो शेयर की थी। इससे पहले भी शेफाली अपने वेकेशन से ब्लैक कलर की बिकिनी में फोटो शेयर कर चुकी हैं। 

बिकिनी में फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था- 'Girls Just wanna have Sun' एक अन्य तस्वीर में वे बिकिनी पहने समंदर किनारे स्व‍िंग पर पोज देती नजर आईं।

जल्द बन सकती हैं मां 
शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी जल्द ही अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। शेफाली ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो एक्ट्रेस सनी लियोनी से प्रभावित हैं और उन्हीं की तरह एक बच्ची गोद लेना चाहती हैं।

शेफाली ने कहा- 'मैं हमेशा से एक बेटी गोद लेना चाहती थी और बाद में जब पराग से मेरी शादी हुई तो हम हमारी फैमिली आगे बढ़ाने के बारे में बात कर रहे थे तो मैंने उन्हें बताया कि मैं क्या चाहती हूं। वो बहुत सपोर्टिव हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।