लाइव टीवी

Shehnaaz Gill Evict: बिग बॉस-13 फिनाले से पहले बाहर होंगी शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला-आरती सिंह और विशाल सेफ

Updated Feb 03, 2020 | 11:15 IST

Bigg Boss 13 Shehnaaz Gill Evict Today: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-13 से मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट शहनाज गिल का सफर खत्म हो रहा है। आज रात बिग बॉस से शहनाज एविक्ट हो जाएंगी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शहनाज गिल, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और सलमान खान।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 के आज के एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है।
  • सलमान खान इसमें घर से एक कंटेस्टेंट को बेघर करते नजर आ रहे हैं।
  • शहनाज गिल वो कंटेस्टेंट हैं जिनका सफर इस हफ्ते खत्म हो रहा है।

बिग बॉस-13 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। अब घर में अंदर बचे 8 कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह लगातार फिनाले में जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस-13 का फिनाले होगा। फिनाले से लगभग 3 हफ्ते पहले घर की मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट शहनाज गिल का सफर खत्म हो जाएगा। 
जी हां, बिग बॉस-13 में इस हफ्ते शहनाज गिल एविक्ट हो रही हैं। हाल ही में बिग बॉस-13 के 3 फरवरी वाले एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान घर से एक कंटेस्टेंट को बेघर करते नजर आ रहे हैं। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शहनाज गिल हैं। सलमान खान बिग बॉस-13 में सबके सामने बताते हैं कि शहनाज गिल ही वो कंटेस्टेंट हैं जिनका सफर इस हफ्ते खत्म हो रहा है।


शहनाज गिल का एविक्शन में नाम आते ही घर में सभी कंटेस्टेंट्स शॉक्ड रह जाते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को जहां शहनाज गिल का नाम आने से यकीन ही नहीं होता है। वहीं रश्मि देसाई झूट-झूट कर रोने लगती हैं। यही नहीं आरती सिंह भी इस दौरान इमोशनल हो जाती हैं। बिग बॉस-13 प्रोमो में शहनाज गिल भी घर से जाते वक्त फूट-फूट कर रोती दिख रही हैं। बिग बॉस-13 के इस प्रोमो में कितनी सच्चाई है ये तो आज रात के एपिसोड में ही पता चलेगा। शहनाज गिल सच में बाहर जा रही हैं या फिर सलमान खान एकबार फिर से उनके साथ मजाक कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।