लाइव टीवी

एक एपिसोड के लिए शिल्पा शिंदे को मिलती थी 35 हजार रुपए फीस, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

Updated Aug 28, 2022 | 06:09 IST

Shilpa Shinde Birthday: शिल्पा शिंदे 28 अगस्त को 45वां बर्थडे मना रही हैं। अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे का विवादों से भी नाता रहा है। जानिए कितनी है शिल्पा शिंदे की फीस, नेटवर्थ और दिलचस्प बातें...

Loading ...
Shilpa Shinde
मुख्य बातें
  • शिल्पा शिंदे 28 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • शिल्पा शिंदे को पहचान अंगूरी भाभी के किरदार से मिली थी।
  • शिल्पा शिंदे को भाबीजी घर पर है के लिए प्रति एपिसोड 35 हजार फीस मिलती थी।

Shilpa Shinde Birthday: बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे 28 अगस्त को अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं। शिल्पा शिंदे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2001 में कभी आए न जुदाई और साल 2003 में आए शो भाभी से मिली थी। टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। हालांकि, साल 2016 में विवादों के कारण उन्होंने ये शो छोड़ दिया था।

शिल्पा शिंदे एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता डॉ. सत्यदेओ शिंदे हाईकोर्ट में जज थे। वहीं, उनकी मम्मी गीता सत्यदेओ शिंदे एक हाउसवाइफ हैं। शिल्पा की दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई आशुतोष शिंदे भी है। शिल्पा शिंदे ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी लेकिन, वह ग्रेजुएशन नहीं कर पाई थीं। उनके पिता चाहते थे कि वह वकालत की पढ़ाई करें। हालांकि, शिल्पा शिंदे को इस विषय में दिलचस्पी नहीं थी। शिल्पा शिंदे ने चिड़िया घर, देवों के देव महादेव, सीआईडी, मिस इंडिया, संजीवनी, लापतागंज जैसे सीरियल में काम किया। टीवी के अलावा साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। 

Also Read: दीपेश भान इस वजह से नहीं उठाते थे शिल्पा शिंदे का फोन, अब भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस ने किया खुलासा

भाबीजी घर पर हैं के लिए इतनी थी फीस
शिल्पा शिंदे ने साल 2015 से लेकर साल 2016 तक टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। शो में उनका डायलॉग 'सही पकड़े हैं' काफी पॉपुलर हुआ था। शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरियल के लिए 35 हजार रुपए प्रति एपिसोड फीस मिलती थी। साल 2016 में मेकर्स के साथ विवादों के कारण शिल्पा ने शो को अलविदा कह दिया। शिल्पा ने सीरियल के मेकर्स पर कई आरोप लगाए थे। शिल्पा को शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस किया था।  

इतनी है शिल्पा शिंदे की नेटवर्थ
इंटरनेट में मौजूद जानकारी के अनुसार शिल्पा शिंदे 14 करोड़ रुपए की नेटवर्थ की मालकिन हैं। साल 2017 में उन्होंने बिग बॉस के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। शिल्पा इस सीजन की विनर बनी थीं।

शिल्पा शिंदे ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। साल 2020 में शिल्पा शिंदे ऑल्ट बालाजी की बोल्ड वेब सीरीज पौरुषपुर में नजर आई थीं। शिल्पा अब जल्द ही झलक दिखलाजा 10 में नजर आएंगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।