लाइव टीवी

Shri Krishna Show Timing: 3 मई से दूरदर्शन पर होगा 'श्रीकृष्‍णा' का प्रसारण, देश देखेगा भगवान की महिमा की कथा

Updated May 02, 2020 | 12:10 IST

रामायण और महाभारत के बाद अब रामानंद सागर के धारावाहिक 'श्रीकृष्‍णा' की भी टीवी पर वापसी होने जा रही है। 3 मई से रोजाना रात नौ बजे यह धारावाहिक प्रसारित किया जाएगा।

Loading ...
Shri Krishna

Shri Krishna Show Timing: रामायण और महाभारत के बाद अब रामानंद सागर के धारावाहिक 'श्रीकृष्‍णा' की भी टीवी पर वापसी होने जा रही है। रामायण और महाभारत को मिले अभूतपूर्व प्‍यार के बाद दूरदर्शन ने श्रीकृष्‍णा शो के पुन: प्रसारण का फैसला लिया है। 3 मई से रोजाना रात नौ बजे यह धारावाहिक प्रसारित किया जाएगा। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर श्रीकृष्‍णा शो की टाइमिंग की जानकारी दी है। उनके अनुसार, यह शो 3 मई से रोजाना रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने ल‍िखा- कल, रविवार 3 मई, से रोज रात 9 बजे देखें - भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा - "श्री कृष्णा", केवल DDNational चैनल  पर!  जरूर देखे।

बता दें कि रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्‍ण दूरदर्शन पर 1993 से 1996 के बीच प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने न‍िभाया था। सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। एक समय में घर घर में पहचाने जाते थे। लोग उन्‍हें भगवान कृष्‍ण ही समझते थे और उनकी पूजा करते थे। 

स्‍वप्‍निल जोशी भी आए थे नजर
इस शो में तीन कलाकार भगवान कृष्‍ण के रूप में नजर आए थे। बाल कृष्‍ण का किरउार अशोक कुमार ने निभाया था, वहीं जवान कृष्‍ण का किरदार स्‍वप्‍निल जोशी ने न‍िभाया था। स्‍वप्‍निल जोशी रामायण में कुश की भ‍ूमिका में नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।