लाइव टीवी

Bigg Boss 14: 'अंगूरी भाभी' शुभांगी अत्रे होंगी बिग बॉस 14 की पहली कंटेस्टेंट! मिला शो का ऑफर

Updated Jun 06, 2020 | 08:24 IST

Shubahangi Atre Bigg Boss 14: बिग बॉस 13 को खत्म हुए चार महीने का वक्त गुजर गया है। अब इसके अगले यानी 14वें सीजन के कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो गई है। इसमें पहला नाम अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे का आ रहा है।

Loading ...
Shubhangi Atre
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो गई है।
  • भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे को शो का ऑफर आया है।
  • अंगूरी भाभी इससे पहले भी बिग बॉस में जाने पर दिलचस्पी दिखा चुकीं हैं।

मुंबई. बिग बॉस 13 के बाद अब  सीजन 14 के कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो गई है। इस कड़ी में पहला नाम भाबीजी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे का नाम सामने आ रहा है। मेकर्स ने शुभांगी अत्रे को अप्रोच किया है। 

वेबसाइट Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक अंगूरी भाभी को शो के मेकर्स की तरफ से कॉल आया है। वह चाहते हैं कि शुभांगी इस विवादित रिएलिटी शो का हिस्सा बने। हालांकि, अभी शुभांगी ने इस ऑफर में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भाबीजी घर पर हैं कि पहली अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस सीजन में विकास गुप्ता, हिना खान, हितेन तेजवानी, अर्शी खान जैसे कंटेस्टेंट थे। शिल्पा इस सीजन की विनर रही थीं। 

बिग बॉस में आना चाहती थीं शुभांगी अत्रे 
शुभांगी ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था-'मैं रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। भविष्य में 'बिग बॉस' जैसे शो का हिस्सा बनना मजेदार होगा। यहां तक की 'खतरों के खिलाड़ी' या 'झलक दिखलाजा' भी दिलचस्प हैं।'

बकौल शुभांगी- 'मैं प्रशंसकों के सामने अपने असली रूप में आने में खुशी होगी।' शुभांगी अत्रे की भाबीजी घर पर हैं में साल 2016 में एंट्री हुई थी। शिल्पा शिंदे ने शो में प्रोड्यूसर संजय कोहली के साथ विवाद के बाद ये शो छोड़ दिया था। 

80 एक्ट्रेस का हुआ था ऑडिशन
शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद अंगूरी भाभी के किरदार के लिए लगभग 80 एक्ट्रेस का ऑडिशन लिया गया था। शुभांगी इससे पहले कॉमेडी सीरियल चिड़ियाघर में भी शिल्पा शिंदे को ही रिप्लेस कर चुकी हैं।      

 

साल 2006 में शुभांगी टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सीरियल कस्तूरी में नजर आई थीं।  शुभांगी अत्रे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।