लाइव टीवी

श्वेता तिवारी, दीपशिखा नागपाल से राहुल महाजन तक, एक नहीं दो बार टूटी इन सेलेब्स की शादी

Updated Mar 22, 2021 | 11:15 IST

बी टाउन और टीवी जगत में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने शादी टूटने के बाद भी दूसरी बार इसी बंधन में बंधे। इसके बावजूद उन्हें दूसरी बार निराशा हाथ लगी। जानिए ऐसे सेलेब्स के बारे में...

Loading ...
Shweta Tiwari, Deepshika Nagpal
मुख्य बातें
  • कई एक्टर और एक्ट्रेस ने पहली शादी टूटने के बाद एक बार फिर नए रिश्ते को मौका दिया।
  • श्वेता तिवारी की दोनों शादियां असफल रही।
  • टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की भी दूसरी शादी असफल रही।

मुंबई. शादी को सात जन्मों का बंधन कहा गया है। बी टाउन और टीवी जगत में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके लिए ये बात सच नहीं होती है। कई एक्टर और एक्ट्रेस ने पहली शादी टूटने के बाद एक बार फिर नए रिश्ते को मौका दिया। इसके बावजूद उन्हें दूसरी बार निराशा हाथ लगी।

कसौटी जिंदगी की की प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी टीवी जगत का सबसे पॉपुलर नाम है। श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी पलक भी है। श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। 

श्वेता तिवारी ने इसके बाद अभिनव कोहली से शादी की है। दोनों का एक बेटा रेयांश हैं। श्वेता ने अभिनव पर आोप लगाया था कि वह उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हैं।     

चाहत खन्ना और दीपशिखा नागपाल
टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की शादी भरत नरसिंघानी से हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चली। एक्ट्रेस ने भरत पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने फरहान मिर्जा से शादी की। चाहत खन्ना ने अपने दूसरे पति फरहान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने जीत उपेंद्र से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी और बेटा है। दीपशिखा और उपेंद्र का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने केशव अरोड़ा से शादी की। ये शादी भी नहीं चली और तलाक हो गया। 

करण सिंह ग्रोवर और राहुल महाजन
कसौटी जिंदगी की, कुबूल है जैसे सीरियल में काम कर चुके करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की है। पहली शादी उन्होंने श्रद्धा निगम से की थी। दूसरी शादी जेनिफर विंगेट से की। वहीं, तीसरी शादी बिपाशा बसु से की। 

करण सिंह ग्रोवर की तरह ही राहुल महाजन ने भी तीन शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने श्वेता सिंह से की। ये शादी चली नहीं। इसके बाद डिंपी गांगुली से शादी की, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। राहुल ने तीसरी शादी नतालिया इलियाना से की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।