लाइव टीवी

Imlie Cast: 17 साल की सुम्बुल तौकीर निभा रही हैं इमली का रोल, जानिए इस सीरियल के किरदारों की असली उम्र व नाम

Updated Apr 06, 2021 | 18:19 IST

इमली ऐसा सीरियल है जो अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इस सीरियल के स्टार कास्ट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

Loading ...
Imlie Serial
मुख्य बातें
  • टीवी शो इमली की लीड एक्टर है 18 वर्षीय सुम्बुल तौकीर खान।
  • टीवी शो इमली इन दिनों अनुपमा को दे रहा कड़ी टक्कर।
  • बिगबॉस और कुंडली भाग्य भी इस टीवी शो के सामने हो चुके हैं नतमस्तक।

Imlie Serial: पिछले कुछ समय से टीआरपी को लेकर स्टार प्लस टीवी जगत में अपना परचम लहराने में कामयाब रहा है। टीआरपी में स्टार प्लस ने सभी टीवी शोज को पीछे छोड़ दिया है। फिर चाहे वह बिगबॉस हो या फिर कुंडली भाग्य सभी सीरियल इसके सामने नतमस्तक हो चुके हैं। इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल इमली भी खासा चर्चा में है, यह एक ऐसा सीरियल है जो अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है। यह सीरियल भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ऐसे में इसके स्टार कास्ट के बारे में जानने के लिए दर्शकों में काफी उफत्सुकता है। आइए जानते हैं इस सीरियल के स्टार कास्ट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

आपको बता दें यह सीरियल बंगाली ईष्ट कुटुम का रीमेक है। इस सीरिल को एक नए चेहरे के साथ पेश किया गया है और लॉन्च होने के साथ ही लोगों के बीच सुर्खियों में है। इमली एक धारावाहिक लव ट्रायंगल पर आधारित सीरियल है, जो एक लड़की पर आधारित है वो उत्तर प्रदेश के बाहरी इलाके के एक छोटे से गांव से आती है। साथ ही इसमें एक पत्रकार आदित्य त्रिपाठी और उसकी गर्लफ्रैंड मालिनी है। कहानी इन्हीं तीनों के ईर्द गिर्द घूमती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन सभी स्टार कास्ट के असली नाम और इनकी उम्र के बारे में।

इमली: इमली अपने अंदाज से इस सीरियल की सबसे पसंदीदा स्टार कास्ट में से एक हैं, आपको बता दें इमली का असली नाम सुम्बुल तौकीर खान है और वह 17 साल की हैं। सुम्बुल तौकीर इस सीरियल में उत्तर प्रदेश के बाहरी इलाके की एक चुलबुली और मजाकिया लड़की इमली का किरदार निभाती दिख रही हैं। अपने दमदार अभिनय के बल पर सुम्बुल दर्शकों के पलकों पर बैठी हुई नजर आ रही हैं।

आदित्य कुमार त्रिपाठी: आदित्य कुमार त्रिपाठी यानि गशमीर महाजनी इमली शो में आदित्य कुमार त्रिपाठी के किरदार में एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। गशमीर महाजनी 35 वर्षीय हैं, इनकी डेट ऑफ बर्थ 8 जून 1985 है। आपको बता दें गशमीर महाजनी एक लोकप्रिय मराठी अभिनेता, कोरियोग्राफर और नाटक निर्देशक भी हैं।

मालिनी: मालिनी का वास्तविक नाम मयूरी देशमुख है। इस शो में वह मालिनी चतुर्वेदी के किरदार में आदित्य की गर्लफ्रैंड का रोल निभाती नजर आ रही हैं। आपको बता दें मयूरी देशमुख 28 साल की हैं, इनकी डेट ऑफ बर्थ 29 अक्टूबर 1992 है।

ज्योति गौबा: इमली शो में मालिनी की मां का किरदार अनु चतुर्वेदी निभा रही हैं। अनु चतुर्वेदी का वास्तविक नाम ज्योति गौबा है। आपको बता दें ज्योति गौबा 38 वर्षीय हैं और इनकी डेट ऑफ बर्थ 16 जुलाई 1982 है।

मीठी: टेलीविजन शो इमली के लीड रोल इमली की मां के किरदार में मीठी हैं, मीठी का वास्तविक नाम किरन खोजे है। किरन खोजे की आयु 39 साल है।

पंकज त्रिपाठी: टीवी शो इमली में आदित्य के पिता के रोल में पंकज त्रिपाठी हैं। पंकज त्रिपाठी का वास्तविक नाम चंद्रेश सिंह है। चंद्रेश की आयु 44 साल है।

ध्रुव त्रिपाठी: आदित्य के भाई का किरदार ध्रुव त्रिपाठी निभा रहे हैं। ध्रुव का वास्तविक नाम फैजल सैयद है। ध्रुव 37 साल के हैं।

निधि त्रिपाठी: ध्रुव की पत्नी का रोल निभाने वाली निधि त्रिपाठी का वास्तविक नाम आस्था अग्रवाल है। आस्था 33 साल की हैं और आस्था का डेट ऑफ बर्थ 15 अगस्त 1987 है।

अपर्णा त्रिपाठी: आदित्य की मां के किरदार में सुर्खियां बटोरने वाली अपर्णा त्रिपाठी का असली नाम रितु चौधरी सेठ है। रितु की आयु 37 साल है।

विजय लक्ष्मी: टीवी शो इमली में आदित्य की ताई के किरदार में विजय लक्ष्मी नजर आ रही हैं। विजय लक्ष्मी 41 वर्षीय हैं और इनकी डेट ऑफ बर्थ 1979 है।

ओम कनौजिया: इमली के दोस्त ओम कनौजिया से तो आप सब वाकिफ होंगे। ओम की आयु 11 साल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।