लाइव टीवी

टीवी एक्ट्रेस Sudha Chandran के पिता KD Chandran का निधन, ऋतिक रोशन-आमिर खान की इन फिल्मों का रहे हिस्सा

Updated May 16, 2021 | 16:52 IST

Sudha Chandran father Dies Due To Cardiac Arrest: नागिन स्टार सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन डिमेंशिया से पीड़ित थे। उन्हें 12 मई को जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनका निधन हो गया...

Loading ...
सुधा चंद्रन और केडी चंद्रन।
मुख्य बातें
  • टीवी स्टार सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन का निधन हो गया है।
  • सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन डिमेंशिया से पीड़ित थे।
  • आज सुबह अभिनेता केडी चंद्रन का निधन हो गया।

टेलीविजन की दिग्गज अभिनेत्री सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन का निधन हो गया है। मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से पॉपुलर अभिनेता केडी चंद्र निधन हो गया। उन्होंने रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुधा चंद्रन के पिता केडी 86 साल के थे। 

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक नागिन स्टार सुधा के पिता डिमेंशिया से पीड़ित थे। उन्हें 12 मई को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया।

सुधा चंद्रन के पिता पिछले काफी समय से बीमार थे। उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधा ने मुताबिक पिता डिमेंश‍िया (भूलने की बीमारी ) से पीड़ित थे। अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में केडी चंद्रन का इलाज चल रहा था, लेकिन दिल का दौरान पड़ने से उनकी मौत हो गई।


केडी चंद्रन भी एक लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने हम हैं राही प्यार के, चाइना गेट, जब प्यार किसी होता है, तेरे मेरे सपने, कोई मिल गया जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय किया था। इसके साथ ही उन्होंने कई टीवी शो भी किए थे। 

कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने पापा का एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। आपको बता दें कि सुधा कई सालों से टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। सुधा चंद्रन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'मयूरी' से की थी, ये फिल्म उन्हीं की जिंदगी पर आधारित थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।