लाइव टीवी

लॉकडाउन में सुनील ग्रोवर ने पोस्ट किया फनी वीडियो, कहा- 'घर पर रहे तो जल्द खुलेंगे शराब के ठेके'

Updated Apr 03, 2020 | 23:01 IST

Sunil Grover Funny Video: लॉकडाउन के दौरान कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर लगातार फनी वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। अब अपने नए वीडियो में सुनील ग्रोवर कह रहे हैं कि शराब के ठेके के कारण घर पर रहें।

Loading ...
Sunil Grover
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन के दौरान कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने फैंस का पूरा मनोरंजन कर रहे हैं।
  • सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है।
  • सुनील ने कहा- 'अगर आप घर पर रहे तो शराब के ठेके बहुत जल्दी खुल जाएंगे।'

मुंबई. कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बावजूद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। सुनील लगातार सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। अब अपनी नई वीडियो में सुनील ने बताया कि घर में रहना क्यों जरूरी है। 

सुनील ग्रोवर अपनी वीडियो ने कहा- 'ये बहुत मुश्किल समय है दोस्तों। अगर आप घर पर रहे तो शराब के ठेके बहुत जल्दी खुल जाएंगे। अगर आपने बाहर जाने की गलती की तो इसमें बहुत समय लग सकता है। मर्जी आपकी है।'

सुनील के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को पांच घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, सुनील की इस वीडियो में कई मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। सुनील ने वीडियो के साथ लिखा- 'मर्जी आपकी है। ठेका अलर्ट'

ऋषि कपूर ने भी कही थी ये बात 
सुनील ग्रोवर से पहले  ऋषि कपूर शराब के ठेके पर ट्वीट कर चुके हैं। ऋषि कपूर ने लिखा- 'सोचिए, सरकार को शाम के वक्त कुछ देर के लिए सभी शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए। मुझे गलत न समझे। आदमी घर में है और चारों तरफ डिप्रेशन और अनिश्चितता का माहौल है। पुलिस डॉक्टर, नागरिकों को थोड़ी राहत चाहिए।'

ऋषि कपूर आगे लिखते हैं- 'ब्लैक में तो बिक ही रही है।' वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में एक्टर लिखते हैं-'राज्य सरकार को इस वक्त एक्साइज ड्यूटी के जरिए पैसों की सख्त जरूरत है। फ्रस्ट्रेशन के साथ डिप्रेशन भी न हो जाए। पी तो रहे हैं कानूनी वैधता कर दो। कोई दोगलापन नहीं। ये मेरे विचार हैं।' 


 

कपिल शर्मा शो का शेयर किया था वीडियो 
सुनील ग्रोवर ने हाल ही में कपिल शर्मा शो का एक वीडियो शेयर किया था। सुनील ग्रोवर वीडियो में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन के साथ मंच पर नजर आ रहे है। सभी शो में फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करने पहुंचे थे। तभी सुनील ग्रोवर शो में फेमस सॉन्ग 'गेरुआ' पर परफॉर्म करते दिखे। 

      
सुनील ग्रोवर ने शो में शाहरुख खान को ट्रिब्यूट दिया था। उन्होंने जिस तरीके से इस एक्ट को तैयार किया था वो देखकर शो में मौजूद सभी लोग काफी इम्प्रेस हो गए थे। इस दौरान सुनील ने शाहरुख खान के सिगनेचर पोज भी किए थे। यहां तक कि शाहरुख भी खुद इमोशनल हो गए और जाकर सुनील को गले लगा लिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।