लाइव टीवी

I Laugh You से सुनील ग्रोवर-शिल्पा शिंदे कर रहे कमबैक, कपिल शर्मा के ये पुराने साथी बनेंगे इस शो का हिस्सा

Updated Jul 29, 2020 | 10:27 IST

Sunil Grover, Shilpa Shinde Show: सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि वो जल्द आई लाफ यू(I Laugh You) टीवी शो लेकर आ रहे हैं। एक घंटे के इस शो में सुनील ग्रोवर डॉन की भूमिका निभाएंगे...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIndiatimes, Representative Image
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर।
मुख्य बातें
  • सुनील ग्रोवर फिर से छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं।
  • सुनील ग्रोवर फैन्स के लिए आई लाफ यू नाम का टीवी शो आ रहे हैं।
  • सुनील के शो आई लाफ यू की खास बात इसकी स्टारकास्ट होने वाली है।

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर( Sunil Grover) एकबार फिर से चर्चा में हैं। खबर है कि सुनील ग्रोवर फिर से छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। जी हां, सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि वो जल्द आई लाफ यू(I Laugh You) टीवी शो लेकर आ रहे हैं। आई लाफ यू टीवी सो स्टार भारत (Star Bharat I Laugh You) पर लॉन्च होगा।

स्टार भारत जल्द ही दर्शकों के लिए बड़ा बदलाव कर रहा है। दो ऑन-एयर पौराणिक शो राधाकृष्णन और जग जननी मां वैष्णो देवी की कास्ट, कहानी में कई सारे बदलाव हो रहे हैं। साथ ही चैनल चार नए शो ला रहा है, जिसमें से एक ये सुनील ग्रोवर का शो होगा।

शिल्पा शिंदे कर रहीं कमबैक
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर के शो आई लाफ यू की खास बात इसकी स्टारकास्ट होने वाली है। खबर है कि बिग बॉस विनर और टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस शो से कमबैक कर रही हैं। भाबीजी घर हैं शो को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद शिल्पा शिंदे को आखिरी बार बिग बॉस-11 में देखा गया था। तब से शिल्पा किसी शो में नजर नहीं आई हैं। 

ऐसी है सुनील ग्रोवर-शिल्पा शिंदे के शो आई लाफ यू की स्टारकास्ट
सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो आई लाफ यू की स्टारकास्ट काफी जबरदस्त होने वाली हैं। क्योंकि इसके लिए मेकर्स पॉपुलर चेहरों की तलाश कर रहे हैं। आई लाफ यू में सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे के अलावा सुगंधा मिश्रा, उपासना सिंह, संकेत भोसले, परितोष त्रिपाठी, सिद्धार्थ जिगर और जितेंद्र सुरी का होने वाले हैं।

डॉन बनेंगे सुनील ग्रोवर
सुनील का ये शो एक घंटे का होगा। इसमें सुनील ग्रोवर एक डॉन की भूमिका निभाएंगे। जो एक घर का मालिक होगा और वो घर के अन्य सदस्यों (बाकी हास्य कलाकारों) से खुद का मनोरंजन कराया करेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।