लाइव टीवी

रामायण से पहले इस सीरियल में कपल बने थे सुनील लहरी और दीपिका चिखलाखिया, शेयर की फोटो

Updated Apr 26, 2020 | 11:33 IST

Ramayan Throwback Photo: दीपिका चिखलाखिया और सुनील लहरी ने रामायण में सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाया था। हालांकि, इससे पहले दोनों एक सीरियल में कपल भी थे। सुनील लहरी ने फोटो शेयर की है।

Loading ...
Dipika Chikhlakia, Sunil Lahri
मुख्य बातें
  • रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर की है।
  • फोटो में उनके साथ सीता यानी दीपिका चिखलाखिया नजर आ रही हैं।
  • ये फोटो रामायण सीरियल से पहले की है।

मुंबई. रामायण ने एक बार फिर दूरदर्शन में टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण में खासकर लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी का एंग्री यंग मैन अवतार फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब सुनील लहरी ने दीपिका चिखलाखिया के साथ एक फोटो शेयर की है। 

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर की है। फोटो में वह और सीता यानी दीपिका चिखलाखिया रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये फोटो रामायण सीरियल से पहले की है। 

आपको बता दें कि दीपिका चिखलाखिया और सुनील लहरी ने रामायण सीरियल से पहले विक्रम और बेताल में साथ काम किया था। इस सीरियल को रामानंद सागर ने ही डायरेक्ट किया था। विक्रम बेताल में अरुण गोविल राजा विक्रमादित्य के रोल में थे। 

दीपिका चिखलाखिया ने भी शेयर की फोटो 
सुनील लहरी के अलावा दीपिका चिखलाखिया ने भी सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में पूर्व पीएम राजीव गांधी उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। फोटो के साथ दीपिका चिखलाखिया ने लिखा- 'ये पहली बार हैं जब हमें सम्मानित किया गया था।' 

दीपिका आगे लिखती हैं- 'हमें तब एहसास हुआ कि हम रामायण जैसी विरासत का हिस्सा हैं। हमने इतिहास रच दिया है। मुझे उस दिन की धुंधली सी यादें हैं जब हमें पीएम से मिलने के लिए दिल्ली से फोन आया था।'

ऐसे मिला था सुनील लहरी को मौका
आपको बता दें कि रामायण में में लक्ष्‍मण का रोल न‍िभाने वाले सुनील लहरी शत्रुघ्‍न के रोल के लिए फाइनल किए गए थे, जबकि एक दूसरे अभिनेता शशि पुरी को लक्ष्‍मण के रोल के ल‍िए फाइनल किया गया था। 

9 जनवरी, 1961 को जन्मे सुनील लहरी मध्यप्रदेश के दमोह के रहने वाले हैं। रामायण से पहले सुनील ने कुछ और सीरियलों में काम किया था। उन्‍होंने 1983 में आई फ‍िल्‍म 'नक्सलवादी' से डेब्‍यू किया था जिसमें मशहूर एक्ट्रेस स्मि‍ता पाटिल भी उनके साथ थीं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।