लाइव टीवी

सुनील लहरी ने किया खुलासा, बताया रामायण में किस तरह शूट हुआ था कुंभकरण का एपिसोड

Updated Jun 20, 2020 | 19:13 IST

Sunil Lahri on Kumbhakaran episode: एक्टर सुनील लहरी ने बताया क‍ि 'रामायण' में कुंभकरण का एपिसोड कैसे शूट हुआ था। उनका कहना है कि इस एपिसोड को शूट करने में काफी टेक्निकल चीजें इस्तेमाल की गई थीं।

Loading ...
सुनील लहरी
मुख्य बातें
  • सुनील लहरी ने 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाया था
  • उन्हें लक्ष्मण के रोल से काफी लोकप्रियता मिली थी
  • सुनील ने कुंभकरण के एपिसोड की अहम बात बताई है

कोरोना लॉकडाउन के समय टेलिविजन पर कई पुराने शोज का फिर से प्रसारण किया गया जिसमें रामानंद सागर की रामायण भी शामिल है। शो को दर्शकों का बेहद प्यार मिला रहा है। रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी इन दिनों शो जुड़ी कई अनसुनी बातें और रोचक किस्से शेयर कर रहे हैं। वह रामायण के शूटिंग के दौरान की दर्शकों को दिलचस्प जानकारियां दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही एक किस्सा का जिक्र किया है। सुनील ने बताया है कि कुंभकरण का एपिसोड किस तरह शूट हुआ था? 

सुनील ने कहा कि शुक्रवार (कल) का एपिसोड आप लोगों ने देखा होगा। बहुत ही अच्छा एपिसोड था। इस एपिसोड को जब भी मैं देखता हूं तो मुझे बचपन की एक कहानी याद आ जाती है। बचपन में हम गुलिवर की कहानी कहानी पढ़ते थे। यह विशालकाय इंसान के बौनों के देश में जाने की कहानी है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगता है इस एपिसोड को देखने में। इस एपिसोड को शूट करने में बहुत टेक्निकल चीजें थीं। उस समय के हिसाब से क्रोमा बहुत बड़ी चीज थी। क्रोमा का इस एपिसोड में इस्तेमाल किया गया था।   

उन्होंने आगे बताया कि आर्ट डिपार्टमेंट ने भी अहम कंट्रीब्यूशन दिया था।  उन्होंने फल, बर्तन, रोटियां, जलेबियां जो बनाई थीं वे कुंभकरण के हिसाब से बड़ी-बड़ी थीं। वहीं, सामान्य आदमी के साथ शूट करते हैं समय इन्हें नॉर्मल ही रखा जाता था। एपिसोड में आपने गौर किया होगा कि हाथी भी कुंभकरण के कान से थोड़ा ही बड़ा था। सुनील ने वीडियो में क्रोमा के यूज को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि आप मेरे पीछे सिंपल बैकग्राउंड देख रहे हैं और अब देखिए कैसे सिंगापुर और मुंबई के बैकग्राउंड में यह तब्दील हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।