लाइव टीवी

Sunny Hindustani: 1 लाख का फोन लेकर चलते हैं सनी हिंदुस्तानी, इंडियन आइडल-11 विनर को अब लंदन में मिले 3 नए शो

Updated Mar 02, 2020 | 08:21 IST

Sunny Hindustani Indian Idol 11 Winner Three Shows Offer From London: इंडियन आइडल-11 विनर सनी हिंदुस्तानी सिर्फ छठवीं पास हैं। सनी बॉलीवुड के साथ-साथ जल्द पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम करने की ख्वाहिश रखते हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सनी हिंदुस्तानी।
मुख्य बातें
  • सनी हिंदुस्तानी के सितारे इन दिनों सांतवें आसमान पर हैं।
  • इंडियन आइडल-11 जीतने के बाद सनी को अब विदेश से नए ऑफर मिल रहे हैं।
  • सनी हिंदुस्तानी को लंदन से हाल ही में 3 नए शोज मिले हैं।

नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के मौजूदगी में इंडियन आइडल-11 जीतने वाले सनी हिंदुस्तानी आज बड़ा नाम बन चुके हैं। सनी हिंदुस्तानी को इंडियन आइडल-11 ने वो मंच दिया, जिससे उनकी किस्मत रातों रात बदल गई। जूते पॉलिस करने का काम करने वाले सनी हिंदुस्तानी आज स्टार बन चुके हैं। वहीं उनकी मां जो पैसों के लिए गुब्बारे बेचा करती थीं आज अपने बेटे सनी हिंदुस्तानी की वजह से एक अच्छी जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। 
सनी हिंदुस्तानी का भटिंडा लौटने पर गांववालों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं अब सनी को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट में मिला है। अपना भाई मानने वाले लकी नाम के शख्स ने इंडियन आइडल-11 के विनर सनी हिंदुस्तानी को आईफोन प्रो-11 गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत 96,900 से 99,900 रुपए तक है। सनी इतना मंहगा फोन पाकर बेहद खुश हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। 


विदेश में शोज करेंगे सनी हिंदुस्तानी 
सनी हिंदुस्तानी के सितारे इन दिनों सांतवें आसमान पर हैं। इंडियन आइडल-11 जीतने के बाद सनी को अब विदेश से नए ऑफर मिल रहे हैं। सनी हिंदुस्तानी को लंदन से हाल ही में 3 शोज मिले हैं। इसके लिए सनी ने तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही वो यहां परफॉर्म करेंगे। 

पंजाबी इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं सनी हिंदुस्तानी
सनी हिंदुस्तानी अब इंडियन आइडल का विनर बन चुके हैं। वो ना सिर्फ हिंदी म्यूजिक वर्ल्ड में हाथ आजमाना चाहते हैं बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम करने की ख्वाहिश रखते हैं। छठवीं पास सनी हिंदुस्तानी ये भी चाहते हैं कि अब वो अपने दोस्तों के लिए कुछ करें। उनके दोस्त हमेशा उनसे साथ हर मुसीबत में खड़े रहे हैं अब सनी उनके भविष्य के लिए कुछ करना चाहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।