लाइव टीवी

Sunny Hindustani ने लाइव शो में लगाया विदेशी गर्लफ्रेंड को गले, कॉफी डेट पर रोमांटिक हुए Indian Idol के विनर

Updated Jul 04, 2021 | 10:24 IST

sunny hindustani girlfriend ramdey Photos: 23 साल के सनी हिंदुस्तानी को प्यार हो गया है। इन दिनों विदेश में वो अपनी लवर के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Loading ...
गर्लफ्रेंड के साथ सनी हिंदुस्तानी।
मुख्य बातें
  • सनी हिंदुस्तानी आज बड़ा नाम बन चुके हैं।
  • सनी विदेशी राइटर रैमडे को डेट कर रहे हैं।
  • सनी गर्लफ्रेंड रैमडे को लाइव शो में गले लगाते नजर आए।

इंडियन आइडल-11 के विनर का खिताब जीतने वाले सनी हिंदुस्तानी आज बड़ा नाम बन चुके हैं। नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के मौजूदगी में सनी हिंदुस्तानी ने इंडियन आइडल-11 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। तभी से लेकर सनी की किस्मत रातों रात बदल गई। कभी जूते पॉलिस करने का काम करने वाले सनी हिंदुस्तानी आज एख बड़े स्टार बन चुके हैं। कम ही लोग जानते हैं कि सनी हिंदुस्तानी इस शोहरत के लिए कड़ी मेहनत की है उनकी मां जो पैसों के लिए गुब्बारे बेचा करती थीं। वैसे इन दिनों सनी हिंदुस्तानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

जी हां, सनी हिंदुस्तानी को प्यार हो गया है। इन दिनों वो विदेशी राइटर रैमडे को डेट कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद सनी हिंदुस्तानी ने सोशल मीडिया पर दी है। शनिवार को सनी हिंदुस्तानी ने रैमडे के साथ एक फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप का खुसाला किया है। अब हाल ही में सनी हिंदुस्तानी गर्लफ्रेंड रैमडे को लाइव शो में गले लगाते नजर आए। नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों स्टेज पर कोजी होते दिख रहे हैं। 

दरअसल सनी हिंदुस्तानी फिलहाल लंदन में म्यूजिक शोज कर रहे हैं। इसी इवेंट के दौरान सनी को सपोर्ट करने रैमडे भी उनके साथ गई हैं। तभी लाइव शो में सनी के गाने के बाद दोनों एक-दूसरे को हग करते दिखे। इतना ही नहीं इंडियन आइडल के विनर सनी अपनी गर्लफ्रेंड को कॉफी और पिज्जा डेट पर देर रात लेकर गए। जहां दोनों ने साथ में काफी वक्त बिताया। 

सनी को हग करते हुए रैमडे ने फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'सबसे खूबसूरत लम्हा जब यूनिवर्स रुक गई। अपनी लाइफ में जो कुछ भी बुरा मैंने देखा वो सब भूल गई।' सनी हिंदुस्तानी ने बैक टू बैक फिलहाल विदेशों में शोज चल रहे हैं। लंदन के बाद उनका अगला शो लीसेस्टर में है। आपको बता दें, सनी की गर्लफ्रेंड रैमडे लेखक और चित्रकार
 हैं। वो एम्स्टर्डम, ज्यूरिख से बिलॉन्ग करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।